{"_id":"64cd215f3725ba87580aace3","slug":"dead-body-of-5-year-old-child-found-in-bag-during-canal-cleaning-in-kurukshetra-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: नहर की सफाई के दौरान बोरे में मिला 5 साल के बच्चे का शव, कपड़े से बंधा था, हाथ पर लगी थी ड्रिप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kurukshetra: नहर की सफाई के दौरान बोरे में मिला 5 साल के बच्चे का शव, कपड़े से बंधा था, हाथ पर लगी थी ड्रिप
Fri, 04 Aug 2023 09:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 04 Aug 2023 09:33 PM IST
सार
बोरे से पत्थर बरामद हुए हैं। शव कपड़े से बांधा हुआ था। शिनाख्त नहीं हो पाई है। हत्या कर बच्चे को नहर में फेंके जाने की आशंका है। बच्चे के हाथ पर ड्रिप लगी हुई थी। बच्चे का शव बुरी तरह से गल चुका है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के किरमिच गांव के पास से एसवाईएल नहर से बोरे में बंद एक पांच साल के बच्चे का शव बरामद हुआ है, जिससे सनसनी फैल गई। शव को कपड़े से बांधा गया था और यह करीब 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। बच्चे के हाथ पर ड्रिप लगी हुई थी। बच्चे का शव बुरी तरह से गल चुका है। वहीं पुलिस बच्चे की हत्या की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने शव को शिनाख्त होने तक 72 घंटे के लिए शवगृह में रखवा दिया है। उधर, शव की शिनाख्त के लिए पंजाब और आसपास के जिलों की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। दरअसल, एसवाईएल नहर में साफ-सफाई का काम चल रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को किरमिच के पास पोकलेन मशीन सफाई कर रही थी। शाम करीब साढ़े छह बजे मशीन नहर से कबाड़ के साथ एक बोरा बाहर निकालकर फेंक दिया। इस दौरान मशीन चालक अपने काम में जुटा हुआ था। कुछ देर बाद कुत्ते उस बोरे के पास आकर उसके फाड़ने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
कुछ आशंका होने पर वहां मौजूद गोताखोर मामू किरमिच, सिंदर, गुरविंद्र और विशाल ने कुत्तों को वहां से भगा दिया था और बाेरे को खोलकर उसकी जांच की। उनको बोरे से एक पांच-छह साल के बच्चे का शव बरामद हुआ। बोरे में शव के साथ पत्थर डाले गए थे। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया है।
हत्या की आशंका
नहर के बाेरे में बंद मिले बच्चे की हत्या की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि बोरे में शव के साथ पत्थर पड़े मिले हैं ताकि बच्चे का शव ऊपर न आएं। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों सहित पंजाब में पुलिस से संपर्क कर रही है। आशंका है कि पिछले दिनों आई बाढ़ के तेज बहाव में बोरा यहां आकर अटक गया हो।
पोस्टमार्टम के बाद होगी आगामी कार्रवाई
थाना केयूके प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि अभी शव की शिनाख्त नहीं हुई है। 72 घंटे तक शव को शिनाख्त के एलएनजेपी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। यह हत्या का मामला हो सकता है, मगर पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही तथ्य सामने आएंगे। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त करने के लिए जुटी है।