फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   child, found, garbadge, kurushetra

कचरे के ढेर में मिला नवजात बच्च्ी का शव

Sat, 24 Dec 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Sat, 24 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
child, found, garbadge, kurushetra
नवजात बच्ची - फोटो : AmarUjala
प्रसव के बाद एक नवजात बेटी को थैले में डालकर रेलवे ट्रैक के निकट कूड़े के ढेर में फेंकने का मामला सामने आया है। शहर के पुराने बस अड्डे निकट स्थित कुरुक्षेत्र-कैथल रेलवे ट्रैक पास मिले नवजात बेटी  के शव पर कपड़ा तक नहीं था। जिस किसी ने भी इस मंजर को देखा वह हतप्रभ रह गया। घटना की सूचना मिलते ही कृष्णा गेट पुलिस चौकी के प्रभारी चानन राम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि जिस जगह नवजात बच्ची का शव मिला है, वो रेलवे पुलिस के इलाके में आता है। इसकी वजह से कृष्णा गेट पुलिस चौकी ने राजकीय रेलवे पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटनास्थल के निकट स्थित अमृत आयुर्वेद के संचालक अशोक बाली ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को अचानक शोर मचा कि थैले में एक नवजात बच्ची की लाश पड़ी है। यह शोर सुनते ही वे मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान पुलिस को भी सूचित किया गया। बाली के मुताबिक बच्ची को खाद के कट्टे से बनाए गए एक थैले में डालकर यहां फेंका गया था। बच्ची के शव की स्थिति देखकर प्रतीत होता है कि उसका कुछ ही घंटे पहले ही जन्म हुआ होगा।       
विज्ञापन


थैले को देख उठाने का किया था प्रयास तो निकला शव      
कचरे के ढेर में एक थैला देख यहां से गुजर रहे कचरा उठाने वाले ने इस थैले को उठाने का प्रयास किया था, लेकिन जैसे ही शव को खोला गया तो उसमें नवजात बच्ची की लाश देखते ही वह भौचक्का हो गया। उस समय बच्ची के शव से खून निकल रहा था। हो सकता है किसी जानवर ने इस थैले में मुंह मारा हो। बहरहाल इस शर्मनाक घटना के बाद बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे बावजदू हैवानियत भरी सोच रखने वालों का परिचय करा दिया।       
विज्ञापन


 
बच्ची का जन्म छुपाने का मामला दर्ज : एसएचओ      
जीआरपी के थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को पुराना बस अड्डा रेलवे फाटक के निकट एक नवजात बेटी के शव मिलने की सूचना मिली ती। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए इस संदर्भ में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक जोगेंदर सिंह को सौंपी गई है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


 
नवजात बेटी का शव भर आई आंखें       
नवजात बेटी के शव को देख कई लोग इस घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर रहे थे। तभी वहां से गुजर रही एक महिला घटनास्थल रुकी और बगैर कपड़ों के बच्ची का शव देखकर उसकी आंखें भर आईं। 40 वर्षीय इस महिला ने नवजात बेटी के शव पर अपने पास से चादर निकाली और उस पर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed