फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   नगर के एक होटल में ठहरे युवक ने किया सुसाइड

नगर के एक होटल में ठहरे युवक ने किया सुसाइड

Sat, 22 Jul 2017 11:48 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
नगर के एक होटल में ठहरे युवक ने किया सुसाइड
फोटो नंबर 23 व 24
विज्ञापन


होटल में बेल्ट से फंदा लगा युवक ने जान दी
मृतक की पहचान जिला कैथल के गांव खनौदा वासी कुलदीप के रूप में हुई
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
नगर के एक निजी अस्पताल में नौकरी कर रहे कैथल निवासी युवक ने कुरुक्षेत्र के एक होटल में अपनी बेल्ट का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। उक्त युवक होटल में पिछले दो दो दिन से ठहरा था। होटल के रजिस्टर में उक्त युवक की एंट्री पांच नंबर कमरे में पिछले दिखाई गई है।
शनिवार को युवक कमरे से बाहर नहीं निकला तो शक होने पर होटल प्रबंधन ने दरवाजा खटखटाया। कमरे के भीतर से कोई हरकत न होने पर ताला तोड़ कर खोला गया। भीतर जाकर देखने पर होटल के कमरे में ठहरे युवक की लाश बाथरूम में पैंट पर लगाने वाली बेल्ट के फंदे में लटकी हुई मिली। यह दृश्य देखते ही तत्काल होटल मालिक ने पुलिस को सूचित किया। होटल के रिकार्ड से मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक का नाम कुलदीप सिंह है। सेक्टर-7 पुलिस चौकी के प्रभारी तरसेम ने बताया कि जिला कैथल के गांव खनौदा वासी कुलदीप सिंह दो दिन से होटल में ठहरा था। उन्होंने बताया कि कुलदीप सिंह की लाश को कब्जे में लेने के साथ उसके परिजनों को सूचित किया गया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भेजा गया है। उधर, पता चला है कि कुलदीप सिंह 20 जुलाई को दुपहर एक बजे उक्त होटल में ठहरा था। लाश की हालत और उसमें से दुर्गंध के हालात बताते हैं कि आत्महत्या वीरवार या शुक्रवार को की गई थी।
विज्ञापन


होटल के रजिस्टर में कई खामियां
होटल के रजिस्टर में कई खामियां मिली हैं। घटना के बाद जब होटल के प्रबंधक से रजिस्टर में की गई एंट्री की जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि युवक होटल में शुक्रवार को ठहरा था। वहीं होटल के रजिस्टर में कमरा नंबर और युवक के घर का पूरा पता तक नहीं लिखा था। हालांकि पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed