फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   खड़ी इनोवा में ट्रक ने मारी टक्कर, एमबीबीएस के छात्र और चालक की मौत

खड़ी इनोवा में ट्रक ने मारी टक्कर, एमबीबीएस के छात्र और चालक की मौत

Tue, 06 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खड़ी इनोवा में ट्रक ने मारी टक्कर, एमबीबीएस के छात्र और चालक की मौत
खड़ी इनोवा में ट्रक ने मारी टक्कर, एमबीबीएस के छात्र और चालक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद (कुरुक्षेत्र)।
शाहाबाद-अंबाला जीटी रोड पर रविवार रात को 11 बजे मीरी-पीरी संस्थान के सामने खड़ी इनोवा में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से इनोवा सवार एमबीबीएस के छात्र और कार के बाहर खड़े चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। सभी छात्र नेपाल से एमबीबीएस कर रहे हैं। हादसे के बाद सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रियदर्शन पुत्र रणविजय सिंह निवासी औरंगाबाद बिहार ने बताया कि वह और उसके साथी मोहम्मद सरफुदीन पुत्र मुस्ताख निवासी बिहार, अगनीस किरण पुत्र एके झा, निवासी समस्तीपुर बिहार, अमृतेष पुत्र सुबीर कुमार निवासी बैखुंडपुर बिहार, सुबोजीत पुत्र बब्लूचंद निवासी वानीवन वेस्ट बंगाल, राजेश कुमार यादव पुत्र नरेश चंद निवासी सिरदल नेशनल मेडिकल कॉलेज वीरगंज नेपाल से एमबीबीएस कर रहे हैं। वह सभी चार फरवरी को दिल्ली से कुल्लू मनाली घूमने जा रहे थे। उनकी कार शाहाबाद के गांव रतनगढ़ के पास मीरी-पीरी संस्थान के सामने पहुंची तो अचानक वह खराबी हो गई। चालक ने कार को साइड में रोककर खराबी देखनी शुरू कर दी। इसी बीच पिपली की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी इनोवा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर से कार में सवार एमबीबीएस के छात्र मोहम्मद सरफुदीन और कार के सामने खड़े चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अगनीस किरण और अमृतेष गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में अन्य छात्र बाल-बाल बच गए। घायल दोनों छात्रों को तत्काल ही उपचार के लिए आदेश मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी सिविल अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिया।
विज्ञापन


तीन दिनों में तीसरा बड़ा हादसा
शाहाबाद में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। पिछले तीन दिनों में यह तीसरा बड़ा हादसा है। इससे दो दिन पहले गांव मदनपुर के पास हुए सड़क हादसे में गांव ढकाला के तीन युवकों की मौत हो गई थी। इसी तरह गांव खरींडवा के पास कार पलटने से पीडब्लयूडी के एसडीओ की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed