फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पहले हमला कर जख्मी किया फिर अस्पताल में लहराईं तलवारें, घायल जान बचाकर भागे

पहले हमला कर जख्मी किया फिर अस्पताल में लहराईं तलवारें, घायल जान बचाकर भागे

Mon, 05 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
पहले हमला कर जख्मी किया फिर अस्पताल में लहराईं तलवारें, घायल जान बचाकर भागे
पहले हमला कर जख्मी किया फिर अस्पताल में लहराईं तलवारें, घायल जान बचाकर भागे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
सेक्टर-7 में रविवार देर शाम को करीब दर्जनभर हमलावरों ने दो युवकों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। घायलों को जब उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया तो आरोपी वहां भी पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल में भी तलवारें लहराकर दहशत फैला दी। इस के बाद घायल युवक जान बचा कर भाग गए।

लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल के स्टाफ के अनुसार दो युवक घायलावस्था में आए थे। इनके नाम पते दर्ज करने से पहले ही वे चले गए। इससे ज्यादा जानकारी देने में अस्पताल स्टाफ बचता रहा। अस्पताल में मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि देर शाम को दो युवक घायलावस्था में लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में आए थे। इसी दौरान अस्पताल परिसर में गाली गलौच करते हुए कुछ अन्य लोग आ गए। उनमें से एक व्यक्ति के दोनों हाथों में तलवारें थीं। उन्हें लहराते हुए वह अस्पताल परिसर में बेखौफ घूमता रहा। बताया गया है कि यह वही लोग थे, जिन्होेंने इलाज के लिए पहले आए युवकों को घायल किया था। इनके लोगों के आते ही दोनों घायल युवक इलाज कराने से पहले ही जान बचाकर भाग गए। केयू थर्ड गेट पुलिस चौकी के जयकरण के मुताबिक उनके पास अस्पताल में हुए ऐसे किसी घटनाक्रम की सूचना नहीं है। यदि इस बारे में अस्पताल स्टाफ या किसी मरीज से शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। चौकी प्रभारी तरसेम ने बताया कि इस बारे में अभी तक उन्हें जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed