फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बेटे की तलाश करने पहुंची मां ने नहर में बाइक व किनारे पर चप्पल देखी तो निकल आया कलेजा

बेटे की तलाश करने पहुंची मां ने नहर में बाइक व किनारे पर चप्पल देखी तो निकल आया कलेजा

Wed, 14 Feb 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बेटे की तलाश करने पहुंची मां ने नहर में बाइक व किनारे पर चप्पल देखी तो निकल आया कलेजा
बेटे की तलाश में पहुंची मां ने नहर में बाइक और किनारे पर चप्पल देखी तो निकल गई चीख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। गांव दबखेड़ी निवासी कर्ण सिंह के रविवार को नहर में कूदने के बाद उसका मंगलवार को भी सुराग नहीं लगा, लेकिन अपने बेटे की तलाश में मां नहर किनारे पहुंच गई। वहां नहर में पड़ी एक बाइक और किनारे पर हरे रंग की चप्पल देखी तो कलेजा फट गया। वह जोर-जोर से रोने लगी। इसे देख राहगीरों और गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल ही गोताखोर प्रगत सिंह को मौके पर बुलाया। उन्होंने नहर से बाइक निकाली। बिना नंबर की इस बाइक पर पंजाबी में कुछ लिखा मिला। यह कर्ण सिंह की नहीं निकली तो मां को कुछ संतोष हुआ। सूचना मिलने पर एएसआई रणधीर सिंह मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने बरामद बाइक और चप्पल कब्जे में लीं। हालांकि, देर रात तक उनकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर, कर्ण सिंह का मंगलवार को भी सुराग नहीं लग पाया। गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि कर्ण सिंह और पवन गोयल की तलाश में भी दिन भर सर्च अभियान चलाया, लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed