फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   चौकीदार द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश मामले ने पकड़ा तूल

चौकीदार द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश मामले ने पकड़ा तूल

Sun, 01 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
चौकीदार द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश मामले ने पकड़ा तूल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इस्माईलाबाद (कुरूक्षेत्र)। सरकारी स्कूल के चौकीदार द्वारा पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने जांच अधिकारी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने शुक्रवार को बच्ची के बयान जज के सामने न करवाने तथा उन्हें बहका कर फैसला करने तथा बदनामी होने की बात कह कर मामले को रफादफा करने की बात कही है। पीड़ित लड़की की माता ने कहा कि जांच अधिकारी द्वारा उन पर दबाव बनाया गया। उन्हें यहां तक कहा गया कि बच्ची के बीमार होने का बहाना बना लें, जिसके चलते शुक्रवार को बच्ची के बयान जज साहब के सामने नहीं हो पाएं। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के उपप्रधान प्रहलाद भगत शर्मा ने की अध्यक्षता में ब्राह्मण समाज के लोगों ने तुरंत एक बैठक की तो वहीं पीड़ित परिवार से मिल उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ तो ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा दे रही है, और दूसरी और कुछ कर्मचारी व अधिकारी मामले का दबाने का दबाव पीड़ित परिजनों पर बना रहे है ऐसे में बेटियों को इंसाफ कैसे मिलेगा। सरकार बेटियों पर अत्याचार व छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। यहीं नहीं ऐसे मामलों के बाद बेटियों की आवाज दबाने का कार्य भी किया जाता रहा है।
शहीद बलवीर सिंह राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के चौकीदार द्वारा उक्त बच्ची को बहला फूसला कर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने का मामला वीरवार को सामने आया था। बच्ची के भाई ने चौकीदार के कब्जे से बच्ची को छुड़वाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चौकीदार रमेश को गिरफ्तार कर लिया गया था तथा मामले की जांच महिला थाना कुरुक्षेत्र को सौंप द ी गई।
विज्ञापन



दबाव का मामला सामने आया तो जांच अधिकारी को बदला : डीएसपी
डीएसपी तान्या सिंह ने कहा कि इस्माईलाबाद में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला महिला थाना में आया था। परिजनों ने शुक्रवार को जांच अधिकारी पर बच्ची के बयान जज के सामने न होने आरोप लगाया है । यह मामला उनके संज्ञान में है उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी सत्यवंती को बदल दिया गया है तथा अब मामले की जांच एएसआई बबीता को सौंपी गई है। किसी को भी किसी पर दबाब बनाने का अधिकार नहीं है। इसके अलावा महिला थाना प्रभारी कुरुक्षेत्र प्रवीन कौर को मामले पर नजर बनाए रखने को कहा गया है ताकि दूसरा पक्ष पीड़ित परिवार पर दबाव ने बना सके। उन्होंने कहा कि मामले का आरोपी चौकीदार न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed