{"_id":"5c1158a7bdec224149217138","slug":"171544640679-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों ने दुल्हन के भाई को मारा थप्पड़, वधु पक्ष ने दुल्हन भेजने से किया इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों ने दुल्हन के भाई को मारा थप्पड़, वधु पक्ष ने दुल्हन भेजने से किया इंकार
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। शादी समारोह में डीजे पर नाचने से रोकने पर बारातियों ने दुल्हन के भाई को थप्पड़ जड़ दिया। इससे नाराज वधू पक्ष ने दोनों दुल्हनों को दूल्हों के साथ भेजने से इंकार कर दिया। वधू पक्ष ने पुलिस को शिकायत देकर वर पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
गांव स्याना सैदां निवासी जय भगवान ने बताया कि बुधवार को उसकी दोनों बहनों की शादी थी। बारात फतेहाबाद से आई थी। शाम को कुछ बाराती डीजे पर नाच रहे थे। इसी बीच शादी की रस्म पूरी करने के लिए डीजे पर नाच रहे बारातियों से कुछ देर के लिए डीजे बंद करने को कहने लगा। इससे बाराती भड़क गए और उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और वधू पक्ष ने दोनों दुल्हनों को वर के साथ भेजने से साफ इनकार कर दिया। वधू पक्ष ने वर पक्ष के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को समझाने का प्रयास किया। एएसआई बलविंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में लगी हुई थी।