{"_id":"5ce2f6ddbdec22073f3f1c9a","slug":"155837825816-kurukshetra-news150","type":"story","status":"publish","title_hn":"चितौड़गढ़ में चाय के खोखे से चलता है नशीले पदार्थो की तस्करी का कारोबार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चितौड़गढ़ में चाय के खोखे से चलता है नशीले पदार्थो की तस्करी का कारोबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजस्थान के चितौड़गढ़ स्थित चाय के खोखे से नशीले पदार्थो का कारोबार चलता है। यहीं से नशीले पदार्थ कुरुक्षेत्र तक पहुंचते है। यह खुलासा पुलिस द्वारा शनिवार को काबू किए गए पानीपत रिफाइनरी के फीटर एवं राजस्थान के पाली जिला के गांव फुलाद वासी प्रेमवान योगेश्वर ने पुलिस रिमांड के दौरान किया। इसके बाद सीआईए टीम अन्य आरोपियों को भी काबू करने के लिए चितौड़गढ़ रवाना हो गई ।
बता दें कि सीआईए वन की टीम ने प्रेमवान को गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को ढांड रोड पर भाखड़ा पुल के समीप उस समय गिरफ्तार कर लिया था जब वह आर्मी का लोगो लगी सियाज कार में सवार होकर कुरुक्षेत्र आ रहा था। उसकी कार से एक किवंटल 10 किलोग्राम डोडापोस्त व दो किलोग्राम अफीम बरामद हुई थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत से छह दिन के रिमांड पर लिया था और पहले ही दिन उसने खुलासा किया कि चितौड़गढ़ में एक चाय का खोखा है, जहां से ही नशीले पदार्थो की मुख्य तस्करी शुरू होती है। पूरा मामला मोबाईल पर ही तय कर लिया जाता है और बदल-बदल कर वहां यह सप्लाई देने लोग आते रहते है। सीआईए प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी से ओर भी खुलासा हो सकता है। वह जिन लोगों को शनिवार को अफीम व डोडापोस्त की तस्करी करने आया था वे पहले ही नशीले पदार्थो की तस्करी में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बावजूद पुलिस जिला में अन्य ऐसे लोगों की तलाश में लगी है।