{"_id":"5b7f06a342c7924657041ad7","slug":"141535051427-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में काम का वीजा व पक्की नौकरी दिलवाने के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनाडा में काम का वीजा व पक्की नौकरी दिलवाने के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा का वीजा और नौकरी दिलवाने के नाम पर 10 लाख की धोखाधड़ी
- जीरकपुर निवासी की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद । कनाडा में काम का वीजा और वहां पर पक्की नौकरी दिलवाने के नाम पर 10 लाख की धोखाधड़ी करने के नाम पर पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में हिमांशु निवासी अजीत इन्कलेव जीरकपुर ने कहा है कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता था और वर्तमान में वह बेरोजगार है। शिकायत में कहा गया है कि उसका केवल गल्होत्रा से संपर्क था और उसने दर्शन सेतिया व राजकुमार सेतिया से अबोहर में मिलवाया और वह उससे संपर्क करते रहे। शिकायत में कहा गया है कि दर्शन सेतिया व राजकुमार सेतिया ने कहा कि अगर ट्रांसपोर्ट का काम करना है तो किसी और देश में जाकर कर और कुछ ही समय में अमीर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तियों को बाहर भेजने का काम करते हैं और विदेश में भेजकर काम सैटल करवा देते हैं और वहां का वर्क वीजा भी दिलवाते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ व्यक्ति वहां पर रहते हैं और जो भी व्यक्ति हमारे साथ संपर्क करता है तो उनका सारा डाटा व दस्तावेज तैयार करके उन्हें वहां पर भेज देते है और वीजा लगवा देते हैं। आरोपियों ने बताया कि राजकुमार का बेटा साहिल और दर्शन सेतिया का बेटा जतिन भी इस काम में उनके साथ शामिल है। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि कनेडियन सरकार ने वीजा खोल रखा हैं। उनके कहने पर वह तथा सभी आरोपी अमन होटल में गए। आरोपियों ने उसके कागजात देखने के बाद कहा कि विदेश भेजने और वर्क परमिट लगवाने के लिए 15 लाख रुपये खर्च होगा। वह वीजा लगने का इंतजार करता रहा, लेकिन उसका वीजा नहीं लगा और आरोपियों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत देने की बात पर आरोपियों ने कहा कि उसका वीजा तैयार हो गया है और अपनी तैयारी कर लो। 5 अप्रैल को वह अमन होटल यह सोचकर शाहाबाद पहुंचा कि उसका कनाडा का वीजा लग गया और कहा कि उसका अभी दुबई का वीजा लग गया है और वहां से उसे कनाडा भेज देंगें। दुबई में उसे कनाडा का वर्क परमिट और वीजा मिल जाएगा। इस दौरान उनकी बातों से लगा दुबई जाने के लिए तैयार कर लिया और उससे पहले 6 और बाद में 4 लाख रुपये और नकद ले लिए। जिस पर वह दुबई चला गया, लेकिन आरोपियों ने उसे न तो कनाडा भेजा और न ही कनाडा का वीजा या कनाडा की नौकरी का कोई पत्र दिया। इस पर वह आरोपियों को फोन करता रहा, लेकिन वह उसे लटकाते रहे। शिकायत में कहा गया है कि 50 दिन रहने के बाद वह भारत लौट आया और फोन पर आरोपियों से बात की और अपने 10 लाख रुपये वापस मांगे तो उन्होंने धमकी दी। पुलिस में शिकायत करने की धमकी देने पर आरोपी राजकुमार व दर्शन सेतिया उसे पैसे देने के लिए तैयार हुए एक दिन आरोपियों का फोन आया कि वह दिल्ली जा रहे हैं और कुरुक्षेत्र में मिल लो वहां पर उसे पेमेंट दे देंगे। जब वह पिपली उनसे मिला तो उन्होंने उसे 10 लाख का चेक दे दिया, लेकिन खाते में पैसे ही नहीं थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।