{"_id":"5c97b998bdec22145274a7e1","slug":"131553447320-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता और भाई ने इनामी बदमाश जबरा का शव लेने से किया मना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता और भाई ने इनामी बदमाश जबरा का शव लेने से किया मना
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शातिर बदमाश जबर सिंह ऊर्फ जबरा की करतूतों से उसके सगे-संबंधी भी परेशान थे। आए दिन जबरा की करतूतों की वजह से पुलिस की पूछताछ और जांच पड़ताल से आजिज परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव देने पहुंचे पुलिसकर्मियों को परेशानी तब बढ़ी, जब उसके पिता और भाई ने शव लेने से इंकार कर दिया। आखिरकार पुलिस के समझाने के बाद चाचा हरविंद्र सिंह शव लेने को तैयार हुए। उन्होंने ही उसका अंतिम संस्कार भी किया।
मालूम हो कि शातिर बदमाश जबरा को शनिवार तड़के करनाल पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। जबरा पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। उस पर हत्या के दो मामलों समेत कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज थे। करनाल के बुटाना के बबली हत्याकांड के बाद वो काफी चर्चित हुआ था।
रविवार को करनाल पुलिस पोस्टमार्टम कराने के बाद जबरा का शव लेकर लाडवा की महाबीर कॉलोनी स्थित उसके पैतृृक आवास पर पहुंची। इस दौरान जबरा के पिता व भाई ने शव को लेने से इंकार कर दिया। आखिर में पुलिस ने जबरा के चाचा हरविंद्र सिंह को शव सौंपने के बाद राहत की सांस ली। इसके बाद चाचा ने जबरा के शव का अंतिम संस्कार किया। मृतक जबरा का शव घर पहुंचने पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। एनकाउंटर में जबरा की मौत की सूचना पर भी उसके चाचा हरविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे थे। हरविंद्र सिंह ने ही मृतक जबरा के शव का अंतिम संस्कार किया।