फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   नकाबपोशों ने सोने-चांदी व नकदी भरा बैग छीना

नकाबपोशों ने सोने-चांदी व नकदी भरा बैग छीना

Sun, 18 Nov 2018 12:46 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
नकाबपोशों ने सोने-चांदी व नकदी भरा बैग छीना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लाडवा। लाडवा-यमुनानगर मार्ग पर पैलेस के पास शुक्रवार रात पांच-छह नकाबपोश युवकों ने ज्वेलर पर हमला कर उसे घायल कर दिया और नकदी से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। बैग में तीन तोला सोना, तीन किलो चांदी और 20 हजार रुपये थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
लाडवा पुलिस को दी शिकायत में लक्ष्मण दास निवासी महाबीर कॉलोनी लाडवा ने बताया कि उसकी गांव बड़शामी में ज्वेलरी की दुकान है। शुक्रवार को वह दुकान बंद करके लाडवा अपने घर जा रहा था। पैलेस के पास दो बाइकों पर सवार पांच-छह नकाबपोश युवकों ने उसे रोक लिया और उसके सिर पर किसी हथियार से वार कर घायल कर दिया। युवकों ने उससे बैग छीन लिया और फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों व पुलिस को दी। परिजनों ने उसे लाडवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके का मुआयना किया। इधर जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से कारोबारियों में दहशत का माहौल है। तीन दिन पहले कुरुक्षेत्र के सेक्टर-17 के एपल स्टोर व पिहोवा में भी घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन


जल्द गिरफ्तार होंगे लुटेरे, जांच जारी
पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की और ज्वेलर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों के भी खंगाल रही है। लुटेरे जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामप्रकाश, कार्यकारी प्रभारी, थाना लाडवा।

लुटेरे 27 अगस्त को लाडवा के ही ज्वेलर को गोली मार छीन ले गए थे आभूषण
इसी तरह 28 जुलाई को गांव झड़ौला के पूर्व सरपंच के पुत्र तरुण सैनी पर हमला कर छह लाख लूट हुई थी। 27 अगस्त को लाडवा के ज्वेलर नीरज वर्मा को दुपहिया वाहन पर जाते समय गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। लुटेरे नीरज वर्मा से ज्वेलरी का बैग छीन कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed