{"_id":"5be9d4b2bdec22696c1d2708","slug":"121542050994-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा सांसद ठगी का शिकार होने से बचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राज्यसभा सांसद ठगी का शिकार होने से बचे
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। फर्जी बैंक अधिकारी बनकर जहां आम बैंक उपभोक्ताओं के साथ ठगी किए जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप अपने बेटे की समझदारी के चलते ठगी का शिकार होते -होते बच गए।
सांसद ने बताया कि रविवार को करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन पर व्यक्ति ने कहा कि वह एसबीआई का अधिकारी बोल रहा है। बताया कि उनका क्रेडिट कार्ड बंद होने वाला है, जिसे जारी रखने के लिए कुछ जरूरी जानकारियां चाहिए। उन्होंने उससे एटीएम नंबर ले लिया और ओटीपी नंबर भी बताने को कहा। तभी उनका बेटा राजेश कुमार आ गया और उन्होंने यह देने से इनकार कर दिया। सांसद ने बताया कि उनका बेटा न आता तो शायद वह ठगी का शिकार हो सकते थे।