{"_id":"5ae4c9e84f1c1b64098b7097","slug":"11524943336-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 वीं कक्षा के छात्र को लगी स्मैक की लत तो बन गया पर्स स्नैचर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 वीं कक्षा के छात्र को लगी स्मैक की लत तो बन गया पर्स स्नैचर
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मैक की लत ने कारोबारी के बेटे को बना दिया स्नैचर
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
साइकिल का कारोबार करने वाले व्यक्ति का 12वीं कक्षा पास कर चुका बेटा नशे की लत के कारण अपराध की की दुनिया में प्रवेश कर गया। अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए उसने राह चलती महिलाओं को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया। वह महिलाओं का पर्स छीनने के बाद फरार हो जाता था, जिसमें से मिलने वाले पैसे से वह नशा करता था। सेक्टर 13 निवासी यह युवक 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुका है और पिछले कुछ दिनों में ही पांच वारदातों को अंजाम दे चुका है, जिनका खुलासा पकड़े जाने के बाद हो चुका है। आरोपी को सीआईए टू पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी द्वारा अंजाम दी गई घटनाओं को लेकर शनिवार को इंसपेक्टर दीपेंद्र राणा ने बताया कि आरोपी ने अभी सामने आई शहर में 5 वारदातों को अंजाम देकर लाखो का सामान छीन लिया था।
उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को सेक्टर 13 निवासी महिला रजनी ने थाना शहर में शिकायत दी थी, जिसमें बताया कि वह अपनी स्कूटी पर सेक्टर 13 में अपने नए बन रहे मकान पर जा रही थी। शाम को 7 बजे एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार युवक ने उसके हाथ से उसका पर्स छीन लिया तथा भाग गया। पर्स में 32 हजार रुपये, दो मोबाइल व अन्य कागजात थे। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच अपराध शाखा दो को सौंपी थी। अपराध शाखा के उप निरीक्षक सुभाष चंद व एएसआई महेंद्र सिंह की टीम ने महिला से पर्स छीनने वाले आरोपी युवराज आनंद निवासी सेक्टर 13 को गिरफ्तार किया । आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 23 अप्रैल को उसने सेक्टर 13 से एक महिला से पर्स, 16 अप्रैल को सेक्टर 7 की एक महिला से पर्स व मोबाइल , 18 अप्रैल को सेक्टर 13 की महिला से दो पर्स, 6 अप्रैल को सेक्टर 5 की महिला से एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन व पर्स तथा सेक्टर 13 की ही एक दूसरी महिला से पर्स छीना था। आरोपी की निशानदेही पर आरोपी से चोरी किए गए मोबाइल, पर्स व अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
आरोपी ने माना नशे के लिए झपटता था पर्स
इंस्पेक्टर दीपेंद्र राणा ने बताया कि आरोपी 20 वर्षीय युवराज आनंद संपन्न परिवार से संबंध रखता है। वह 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुका है, लेकिन नशे की लत ने उसे अपराध की दुनिया में धकेल दिया। हालांकि उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है, लेकिन पिछले कई माह से वह इस लत के चलते ऐसी घटनाओं को अंजाम देने लगा। उसने माना कि वह नशे का इतना आदी हो गया था कि नशे के लिए वह महिलाओं से पर्स छीनता था। महिलाओं के पर्स से मिले पैसे से वह नशा करता तथा अन्य सामान को फेंक देता या छुपा देता था। इसके लिए कई बार अपनी तो कई बार दोस्तों की बाइक का भी प्रयोग करता था। पर्स छीनकर भागते समय वह कई बार बाइक समेत गिरा भी, जिस दौरान चोटें भी आईं। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा है।