फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   शरारती तत्वों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा खंडित की, तनाव

शरारती तत्वों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा खंडित की, तनाव

Wed, 17 Jan 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा खंडित की, तनाव
शरारती तत्वों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा खंडित की, तनाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
शहर के शेख चेहली के मकबरे के समीप एवं प्रसिद्ध स्थाणेश्वर महादेव मंदिर के मार्ग पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को मंगलवार को कई जगह से खंडित कर दिया गया। शरारत करने वालों ने प्रतिमा के कई अंग क्षग्रिस्त कर दिए। इसकी जानकारी होने पर क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और नगर परिषद के ईओ को दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी नहीं होने की बात कह कर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया तो नप ईओ ने भी जानकारी नहीं होने की बता कही।
करीब 20 साल पहले शेख चेहली के मकबरे के समीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क नगर परिषद ने स्थापित किया था। इसमें नेताजी की छोटी प्रतिमा भी लगाई गई थी। इसका उद्देश्य थ कि आने वाली पीढ़ियां उनसे राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा ले सकें। करीब छह वर्ष पहले इस पार्क का जीर्णोद्धार किया गया था। उस वक्त यहां सुभाष चंद्र बोस की छोटी मूर्ति को हटाकर बड़ी प्रतिमा स्थापित कर दी गई। इस पर लाइट आदि भी लगाई गई थी। करीब डेढ़ वर्ष पहले शरारती तत्वों ने इस मूर्ति को कई जगह से खंडित कर दिया था। इसे नगर पालिका प्रशासन ने उस वक्त दुरुस्त भी करवा दिया था। मंगलवार को अज्ञात शरारती तत्वों ने फिर इस मूर्ति खंडित कर दिया। शरारती तत्वों ने मूर्ति चश्मा तोड़ा दिया और कान, नाक, मुंह को खंडित कर दिया। मूर्ति की तलवार भी हाथ के दोनों ओर से तोड़ दी। मूर्ति पर लगी लाइट भी तहस-नहस कर दी र्गइं। इसके साथ ही प्रतिमा पर बेहद गंदी टोपी रख दी। सुबह जब लोग पार्क में घूमने के लिए पहुंचे तो उन्हें नेता जी की प्रतिमा खंडित होने की जानकारी हुई। उन्होंने इसकी जानकारी नगर परिषद और पुलिस को दी।
विज्ञापन

नशेड़ियों का अड्डा बना प्रतिमा का चबूतरा
नेताजी की प्रतिमा का चबूतरा नशेड़ियों और अन्य शरारती लोगों का अड्डा बन गया है। इसका प्रमाण मूर्ति के पीछे चबूतरे पर तोड़ी गईं बीयर की बोतलें, यहां पड़ी नशीली दवाओं की खाली बोतलें और अन्य कचरा है। नेताजी की प्रतिमा जिस चबूतरे पर खड़ी है, वह भी खस्ता हाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरेआम किया जा रहा है शहीदों का अपमान : अत्रेय
सेवानिवृत्त मुख्य शिक्षक अश्वनी अत्रेय का कहना है कि नेताजी की प्रतिमा इस प्रकार से बार-बार खंडित की जा रही है। इससे नेताजी के साथ अन्य शहीदों का भी सरेआम अपमान है। पुलिस यहां समय-समय पर गश्त करती रहे तो ऐसे लोग इतनी हिम्मत नहीं जुटा सकते। उन्होंने कहा कि पुलिस को आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
मामला संज्ञान में नहीं आया : थाना प्रभारी
सिटी एसएचओ के छुट्टी पर होने के चलते मंगलवार को जिम्मेदारी निभा रहे पुलिस अधिकारी राजेश्वर का कहना है कि यह मामला उनके और थाना प्रभारी के संज्ञान में नहीं है। मूर्ति को इस प्रकार से खंडित करना और उसके चबूतरे पर शराब आदि पीना अपराध है। इस क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी।

जल्द ठीक करवाई जाएगी प्रतिमा : भारती
नगर परिषद के ईओ बीएन भारती का कहना है कि शरारती लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं, जो गलत है। अभी उनके पास इसकी सूचना नहीं थी। प्रतिमा को जल्द ही दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed