{"_id":"5a8b23354f1c1ba32a8b84df","slug":"101519067957-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे से लटक कर युवक ने किया सुसाइड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंखे से लटक कर युवक ने किया सुसाइड
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवार पर लिखा, भाभी-ससुराली नहीं बसने दे रहे घर और झूल गया पंखे से, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
मोहल्ला माजरी में एक युवक ने पंखे से लटकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या से पहले दीवार पर लिखे गए सुसाइड नोट में चार लोगों को दोषी बताया है। इसमें अपनी भाभी और ससुराल वालों पर घर न बसने देने का आरोप लगाया गया है। मरने वाले की छह माह पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दीवार पर लिखे सुसाइड नोट के आधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुला लिया। साथ ही सुसाइड नोट की वीडियोग्राफी भी कराई।
माजरी मोहल्ला निवासी दीपक गोसाईं फोटोस्टेट का कार्य करता था। उसकी शादी छह माह पूर्व हुई थी। मृतक ने सोमवार देर शाम अपने घर में ही पंखे से फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। उसने दीवार पर एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें अपनी भाभी और ससुराल वालों पर घर न बसने न देने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मलकीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दीवार पर लिखे गए सुसाइड नोट की वीडियोग्राफी कराई। उन्होंने बताया कि मृतक ने अपने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी, भाभी और ससुराल वालों पर घर न बसने देने के साथ ही तंग करने का आरोप लगाया है।