फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   केमिस्ट एसोसिएशन के लापता हुए जिला उपाध्यक्ष का नहीं लगा सुराग

केमिस्ट एसोसिएशन के लापता हुए जिला उपाध्यक्ष का नहीं लगा सुराग

Wed, 14 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
केमिस्ट एसोसिएशन के लापता हुए जिला उपाध्यक्ष का नहीं लगा सुराग
केमिस्ट एसोसिएशन के लापता हुए जिला उपाध्यक्ष का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। केमिस्ट एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष और सेक्टर-17 वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश्वर गोयल के बड़े भाई पवन गोयल का मंगलवार को भी कोई सुराग नहीं लगा। भाखड़ा नहर के किनारे उनकी कार, मोबाइल और चप्पल मिलने के कारण दिन भर बुढ़ेड़ा और किरमिच हेड पर तलाशी अभियान चलाया। यह देर शाम तक जारी रहा, लेकिन उनका पता नहीं लगा। राजेश्वर गोयल ने बताया कि उन्होंने अपने परिजनों में से एक व्यक्ति को पवन गोयल के मिल जाने तक स्थायी रूप से बुढ़ेड़ा हेड के पास निगरानी के लिए तैनात किया है। एसएचओ प्रतीक कुमार ने बताया कि पवन गोयल की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें ढूंढ लिया जाएगा। बता दें कि पवन गोयल संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए थे। उनके नहर में डूब जाने की आशंका जताई जा रही थी। इसके चलते मंगलवार को नहर में उनकी तलाश की गई। परिजनों की शिकायत और प्रारंभिक जांच में मामला ब्लैकमेलिंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इसमें पुलिस को एक महिला के भी शामिल होने की जानकारी भी दी गई है।
एक महिला और एक दुकानदार कि खिलाफ मामला दर्ज
पवन गोयल के भाई राजेश्वर गोयल ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें उन्होंने एक दुकानदार महावीर और उसकी कॉस्मेटिक की दुकान पर कार्य करने वाली महिला पर आरोप लगाए है। उन्होंने बताया है कि आरोपियों ने उसके भाई की जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए। जब वह उनके पास आए तो वह घबराए हुए थे। उन्होंने ही भाई को छोड़ा था। इसके बाद से उनका सुराग नहीं है। सिटी एसएचओ प्रतीक कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि महावीर पवन गोयल के पास कई वर्ष पहले नौकरी करता था। उसने अब सलारपुर रोड पर कॉस्मेटिक की दुकान कर ली है। प्रवीण कुमार वहां नौकरी करती है।
विज्ञापन


तीन दिनों से घर से लापता विवाहित महिला का सुराग नहीं
बाबैन। थाना बाबैन के गांव बरगट जाटान से तीन दिनों से घर से लापता विवाहित महिला गुरमीत कौर का सुराग नहीं लगा है। बाबैन पुलिस ने लापता महिला के पति मुकेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज करके महिला की तलाश शुरू कर दी है। बाबैन के थाना प्रभारी छोटू राम ने पत्रकारों को बताया कि बरगट जाटान निवासी मुकेश कुमार पुत्र बाबु राम निवासी बरगट जाटान ने बाबैन थाना में सूचना दर्ज करवाई कि उसकी पत्नी गुरमीत कौर 10 फरवरी की शाम से लापता है। उन्होंने कहा कि गुरमीत कौर की तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed