फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime, police, merchant, loot

सेक्टर-7 का रास्ता पूछने के बहाने व्यापारी को रोका था बदमाशों ने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
crime, police, merchant, loot
फोटो नंबर: 4 व 8
विज्ञापन

सेक्टर-7 का रास्ता पूछने के बहाने व्यापारी को रोका था बदमाशों ने
गाड़ी की चाबी छीनते हुए किया फायर, चिकित्सकों ने ऑपरेशन करके निकाली दूसरी गोली
संवाद न्यूूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। लूट के इरादे से गारमेंट व्यापारी पर गोलियां चलाने वाले बदमाश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस द्वारा मामले को हर एंगल से जांचा जा रहा है। उधर व्यापारी का शनिवार को शहर के एक निजी अस्पताल ऑपरेशन हुआ, जिसमें टांग में लगी दूसरी गोली निकाली गई। परिजनों ने बताया कि व्यापारी की हालत में अब पहले से ठीक है।
परिजनों ने बताया कि गोलियां राकेश की बायीं टांग में लगी थी, जिनमें से एक गोली तो शुक्रवार रात को ही निकाली दी गई थी, वहीं दूसरी गोली शनिवार को ऑपरेशन करके निकाली गई। हालत में सुधार आने पर सेक्टर आठ निवासी व्यापारी राकेश कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार रात्रि करीब आठ बजे सेक्टर 13 स्थित गारमेंट की फैक्टरी से अपने घर जा रहा था। वह डीसी-एसपी निवास के पास खाली प्लाट में बाथरूम करने के लिए उतरा तो एक गाड़ी उसके पास आकर रुकी। गाड़ी में से एक युवक उसके पास आया और उससे सेक्टर सात का रास्ता पूछ, तभी गाड़ी से चेहरे को कपड़े से लपेटकर एक युवक हाथ में पिस्तौल लेकर उसके पास आया और उससे उसकी क्रेटा गाड़ी की चाबी छीननी चाही। विरोध करने पर एक युवक और हाथ में पिस्तौल लिए उसके पास आ गया। मेरे विरोध करने पर एक युवक ने उस पर पिस्तौल से दो फायर किए। वहीं जब दूसरा युवक अपनी पिस्तौल से उस पर फायर करने लगा तो उसकी बंदूक नहीं चली। फायर की आवाज सुनते ही पुलिस अधीक्षक निवास पर तैनात सुरक्षा गार्ड तुरंत घटनास्थल की और भागे। उन्हें देख बदमाश अपनी कार में मौके से फरार हो गए और घायल अवस्था में वे व्यापारी को अस्पताल लेकर आ गए। सिटी थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपियों की तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन

बाक्स
धर्मनगरी बनती जा रही अपराधों का अड्डा : अशोक अरोड़ा
पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा है कि सरकार की नाकामी के कारण आज धर्मनगरी अपराधों का अड्डा बनता जा रहा है। कुरुक्षेत्र में कानून व्यवस्था कैसी है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुरुक्षेत्र में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक निवास के नजदीक एक व्यापारी को गोली मार दी जाती है और प्रशासन देखता रह जाता है। ऐसे में आमजन अपने आप को सुरक्षित महसूस नही कर रहा है। पिछले एक माह में कुरुक्षेत्र में कई घटनाएं ऐसी घट चुकी हैं जिसके कारण कुरुक्षेत्र की जनता भय के साए में जी रही है। पिछले दिनों गांधी नगर निवासी राजू की सरेआम हत्या कर दी जाती है। ऐसा ही मामला सलारपुर रोड पर देखा गया जहां अपनी दुकान पर बैठे ज्वैलर्स को सरेआम गोली मार दी जाती है। इसके अलावा भी रोजाना अनेकों गुंडागर्दी व चोरी की घटनाएं आम देखी जा सकती हैं। सरकार पर हमला बोलते हुए अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में हर जगह गुंडागर्दी, हत्या, लूट व चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed