{"_id":"5e73d2cc8ebc3e75d725be07","slug":"crime-police-attack-kurukshetra-news-knl25710435","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेकेदार राजू कालड़ा पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेकेदार राजू कालड़ा पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकाबपोश युवकों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा शराब के ठेकेदार भीम सेन उर्फ राजू कालड़ा पर जानलेवा हमला किया। गनीमत रही कि हमले में राजू कालड़ा बाल-बाल बचे, लेकिन उनके सिर पर गहरी चोटें आई हैं। राजू कालड़ा को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।
उपचाराधीन राजू कालड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार सायं 7 बजे वह शाहाबाद में रेलवे रोड स्थित अपने कार्यालय पर बैठे चाय पी रहे थे। इस दौरान उन्होंने दुकान के शीशे से बाहर देखा तो अचानक तीन नकाबपोश युवक पैदल उनके कार्यालय के बाहर पहुंचे। कालड़ा ने बताया कि तीनों युवकों ने रिवाल्वर ले रखे थे और तीनों ने कार्यालय के बाहर से ही फायर करने शुरू कर दिए, जिस पर वह नीचे झुक गए और फायर शीशे को तोड़ते हुए दीवारों पर जा लगे। कालड़ा ने कहा कि करीब 8 से 10 फायर नकाबपोशों ने किए और उसके बाद हवा में रिवाल्वर लहराते हुए वहां से फरार हो गए। कालड़ा ने बताया कि गोली से टूटा शीश उनके सिर पर लगा, जिससे वह जख्मी हुआ है। हमलावरों के जाने के बाद दुकानदार एकत्रित हुए और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सुरेंद्र मांजू, थाना प्रभारी विपिन कुमार व चौकी प्रभारी सुनील वत्स ने घटनास्थल का दौरा किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर राजू कालड़ा से बातचीत की। पुलिस ने खाली खोल भी घटनास्थल से बरामद कर लिए हैं।
नहीं है किसी से दुश्मनी या रंजिश
इस हमले को 15 मार्च को शराब के नये ठेके छूटने से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन राजू कालड़ा ने इस बात से इनकार किया है। राजू कालड़ा ने कहा कि उनकी किसी के साथ दुश्मनी या रंजिश नहीं है। राजू कालड़ा ने कहा कि वह नहीं जानते हमलावर कौन थे, लेकिन उन्हें विश्वास है कि पुलिस जल्द ही मामले से पटाक्षेप करेगी।
विज्ञापन
सड़क पर खड़े होकर पूछा कालड़ा का ऑफिस
रेलवे रोड पर स्थित दुकानदारों का कहना है कि तीनों युवकों जीटी रोड की तरफ से रेलवे रोड पर प्रवेश हुए आए और उन्होंने में से एक युवक ने पहले राजू कालड़ा के कार्यालय के बारे में पूछा और आगे चले गए, लेकिन कुछ देर बाद तीनों युवक वापस लौटे और कालड़ा के कार्यालय पर फायर करने शुरू कर दिए।
दुकानदार व राहगीर घुसे दुकानों में
रेलवे रोड बहुत व्यस्ततम मार्ग है और जिस समय यह हादसा हुआ तो दुकानदार व राहगीर दुकानों में घुस गए, क्योंकि हमलावर कहीं भी गोली बरसा सकते थे। इस कारण दुकानदार सहमे हुए थे। जब हमलावर वहां से फरार हुए उसके बाद ही दुकानदार एकत्रित होकर राजू कालड़ा के पास पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
दुकान के आगे कांच का दरवाजा न लगा होता जा सकती थी जान
दुकानदारों का कहना है कि जिस तरह से हमलावरों ने गोलियां बरसाई वह दृश्य भुलाए नहीं भूलता। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि अगर राजू कालड़ा की दुकान पर शीशे न लगे तो मामला गंभीर हो सकता था, क्योंकि हमलावरों ने दुकान से बाहर खड़े होकर शीशे पर फायर किए। सौभाग्यवश कोई भी फायर राजू कालड़ा को नहीं लगा है। लेकिन अगर शीशे न होते तो राजू कालड़ा की जान भी जा सकती थी।
बाक्स
फैसबुक पर युवक ने ली जिम्मेदारी
बताया गया है कि फेसबुक पर एक युवक ने हमले की जिम्मेदारी ली है। उस युवक ने कहा कि राजू कालड़ा पर हुए जानलेवा हमले की वह जिम्मेदारी लेता है, लेकिन यह युवक कौन है पुलिस के लिए सवाल बना हुआ है। पुलिस ने त्वरित आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है और फेसबुक पर हमले की जिम्मेदारी लेने वाली युवक की तलाश शुरू कर दी है।
बाक्स
खंगाली सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक टीम पहुंची
पुलिस ने राजू कालड़ा व बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल ली है। जिसमें हमलावार गोलियां बरसाते नजर आ रहे हैं। पुलिस इस फुटेज की मदद व नेटवर्क डंपिग से आरोपियों तक पहुंचेगी। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक तथ्य जुटा लिए हैं।
बाक्स
पुलिस कर रही मामले की जांच : एसएचओ
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि पुलिस हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, लेकिन यह हमला क्यों और किन कारणों से हुआ पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि आसपास के थानों पर वीटी करवाकर नाके लगवा दिए हैं, लेकिन हमलावर किस वाहन पर आए पुलिस यह भी जानने में जुटी है। क्योंकि हो सकता है कि हमलावरों ने कार जीटी रोड पर खड़ा कर दिया हो और पैदल यहां तक पहुंचे। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर कार्रवाई कर रही है।