फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

पटियाला से लापता युवक का पांच दिन बाद नरवाना ब्रांच से बरामद हुआ शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime
पटियाला से लापता युवक का शव पांच दिन बाद शुक्रवार को नरवाना ब्रांच नहर ज्योतिसर के पास से बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त गांव महमूद जट्टा (पटियाला) वासी 25 वर्षीय धन भाग सिंह के रूप में हुई है, जो 22 नवंबर से लापता था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पटियाला पुलिस ने दर्ज की थी।
विज्ञापन

ज्योतिसर पुलिस ने मृतक युवक की जेब से सिम कार्ड मिलने पर परिजनों से संपर्क किया। पुलिस ने शव को पटियाला पुलिस के हवाले कर दिया है। ज्योतिसर पुलिस चौकी इंचार्ज राम स्नेही ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे ज्योतिसर के समीप से गुजरने वाली नरवाना ब्रांच नहर की पटरी से अपने काम जा रहे लोगों ने डायल 112 को सूचना दी थी कि नरवाना ब्रांच नहर में गांव ज्योतिसर व दब खेड़ी के बीच एक युवक का शव तैर रहा है। सूचना मिलते ही डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मचारी व ज्योतिसर पुलिस चौकी के एएसआई जगदीश चंद्र मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने गोताखोर परगट सिंह की टीम को मौके पर बुलाया। गोताखोर प्रगट सिंह, सुरेंद्र व नरेंद्र ने शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे से में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। वहीं जेब से मिले मोबाइल के सिम को एक्टिवेट किया, फिर उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पटियाला पुलिस के साथ पहुंचे परिजनों ने बताया कि धनभाग सिंह 22 नवंबर को घर से बिना किसी को बताए कहीं चला गया था। वह पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। इसी परेशानी के चलते वह घर से गया था। 23 नवंबर को उन्होंने धन भाग सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट पटियाला पुलिस में दर्ज कराई थी। ज्योतिसर पुलिस चौकी प्रभारी राम स्नेही ने बताया कि इस मामले में पटियाला में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। परिजनों ने पटियाला में ही शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। इस पर शव पटियाला पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed