फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

एक साल आठ माह बाद करनाल में नहर से मिली पिहोवा से उखाडी एटीएम मशीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
लुटेरों ने पिहोवा के मेन चौक से एसबीआई की एटीएम मशीन उखाड़कर नरवाना ब्रांच नहर में फेंक दी। एटीएम में 14 लाख रुपये कैश था जिले लुटेरे ले गए। वारदात के एक साल आठ माह बाद जब नहर का पानी कम हुआ तो मशीन दिखाई पड़ी। एक किसान ने इसे फ्रिज समझकर गोताखोर प्रगट सिंह को सूचित किया। गोताखोर ने देखा तो यह एटीएम मशीन थी। उसने पुलिस को सूचित किया। गोताखोर की टीम ने नहर में उतकर ट्रैक्टर की मदद से मशीन को निकाला। इसके बाद पिहोवा पुलिस एटीएम मशीन को ले गई। इस वारदात में छह आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

2020 में 23 फरवरी की रात पिहोवा के मेन चौक स्थित पुलिस चौकी के सामने से बदमाश इस मशीन को उखाड़ ले गए थे। आरोपियों ने सारा कैश निकालकर मशीन को तरावड़ी के पास पडालवा गांव से गुजर रही नरवाना ब्रांच नहर में गिरा दिया था। मशीन का रखरखाव करने वाली कंपनी के कर्मचारी अनिल कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था और जांच सीआईए-1 को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

जांच करते हुए सीआईए-1 ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर नहर में गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान भी चलाया था, लेकिन नहर में पानी ज्यादा होने के कारण उस समय एटीएम मशीन बरामद नहीं हो पाई थी। शनिवार को नहर का पानी कुछ कम होने पर एक किसान ने नहर में इस मशीन को देखा और गोताखोर प्रगट सिंह को फोन पर सूचना दी की नहर में एक बहुत बड़ा फ्रिज पड़ा है। मौके पर टीम पहुंची और नहर में एटीएम को देख पुलिस को मौके पर बुलाया और ट्रैक्टर की मदद से मशीन को नहर से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिहोवा सिटी थाना प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि पिहोवा से उखाड़े एसबीआई के एटीएम का कैश निकालकर आरोपियों ने मशीन को नहर में गिरा दिया था। आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे और वारदात में इस्तेमाल गाड़ी भी बरामद की गई थी। अब मशीन भी बरामद हो गई है। जांच अधिकारी एएसआई जयभगवान ने बताया कि करनाल में मशीन नरवाना ब्रांच पडालवा तरावड़ी के नजदीक मिली है।

गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि इस मशीन को नहर से बरामद करने के लिए पिछले साल भी उनकी टीम ने सर्च अभियान चलाया था, लेकिन पानी ज्यादा होने के कारण मशीन नहीं मिल पाई थी। किसान गुलाब सिंह का उनके पास फोन आया कि नहर में बहुत बड़ा फ्रिज पड़ा है। मौके पर आकर देखा तो पता चला कि यह एटीएम मशीन है। इस बारे उन्होंने पुलिस व बैंक अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर पुलिस व बैंक अधिकारी दोनों पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed