{"_id":"62f017a8a92cac651d2ac493","slug":"crime-kurukshetra-news-knl117211621","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाला आरोपी असम से काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाला आरोपी असम से काबू
विज्ञापन
सात महीने पहले साढ़े चार किलो अफीम के साथ पकड़े गए ट्रक चालक की निशानदेही पर पुलिस ने सप्लायर को भी काबू कर लिया है। ट्रक चालक अमरजीत सिंह वासी पलासी कलां जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) अपने ट्रक में पश्चिम बंगाल की तरफ से अफीम लेकर आया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सप्लायर
आसिफ अली वासी बनगांव थाना रंगिया जिला कामरु असम को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि 18 जनवरी उनकी टीम पिपली चौक पर मौजूद थी। तभी गुप्त सूचना मिली कि अमरजीत सिंह अपने ट्रक में पश्चिम बंगाल की तरफ से अफीम लेकर आया है। उसका ट्रक पिपली से शाहाबाद जीटी रोड पर बने न्यू मोगा पंजाबी ढाबा सांवला के सामने खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापामारी करके ट्रक चालक अमरजीत सिंह को काबू कर लिया तथा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से साढ़े चार किलो बरामद हुई थी। आरोपी के विरुद्ध थाना सदर थानेसर में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके कारागार भेज दिया था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह यह अफीम आसिफ अली से खरीद कर लाया था और चरणजीत सिंह वासी सोलन ने मंगाई थी। 20 जनवरी को पुलिस ने आरोपी चरणजीत सिंह वासी गांव ढांग टाबरिया जिला सोलन को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया था। अब इस मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने सप्लायर आसिफ अली को असम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।