फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

शादी करके अमेरिका ले जाने का झांसा देकर ठगे 10 लाख, महिला सहित दो नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
crime
शादी करके अमेरिका ले जाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता को झांसा दिया था कि वह मैक्सिको में पक्की है, शादी करके वह उसे वहां से अमेरिका ले जाएगी।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में अनूप कुमार वासी भैंसी माजरा ने कहा कि वह विदेश जाने का इच्छुक था। उसकी बात अपने साले अंकुश हुई, क्योंकि कुछ समय पहले भी अमेरिका गया था। उसने मैक्सिको में रह रही दीया के बारे में उसे बताया था। उसने दीया से बात की तो उसने उसे बताया कि वह मैक्सिको में पक्की है। वह उससे शादी करके अमेरिका ले जाएगी।
विज्ञापन

उसका साथी उत्तर प्रदेश के वृंदावन की आनंद वाटिका कॉलोनी निवासी गोपाल हरिदास गोस्वामी है, जो भारत में रहता है। उनकी विदेश में अच्छी जान-पहचान है। उसे अमेरिका जाने के लिए 20 लाख रुपये देने होंगे। 10 लाख रुपये पहले और 10 लाख रुपये बाद में देने होंगे। चार जनवरी को उसने गोपाल हरिदास के खाते से सात लाख रुपये आरटीजीएस से ट्रांसफर किए और तीन लाख रुपये दीया ने मैक्सिको में लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीया ने कहा कि उसका काम जल्द हो जाएगा। उसने दीया से संपर्क करने की कोशिश की तो वह टालमटोल करती रही। इसके बाद वह डराने धमकाने लगी और धमकी दी कि अगर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की तो वह उसे जान से मरवा देगी। साथ ही कहा कि अगर दोबारा रुपये वापस मांगे तो उसे झूठे केस में फंसा देगी। पुलिस ने शिकायत पर दीया व गोपाल हरिदास गोस्वामी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed