फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cow fell in a dirty drain near Birla temple, it took many hours of effort to get it out.

Kurukshetra News: बिरला मंदिर के समीप गंदे नाले में गिरा गोवंश, कई घंटे मशक्कत कर निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
Cow fell in a dirty drain near Birla temple, it took many hours of effort to get it out.
कुरुक्षेत्र। सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश अक्सर हादसों का शिकार होते हैं। ऐसे में बिरला मंदिर के समीप मंगलवार को एक गाेवंश गंदे नाले में गिर गया, जिसे कड़ी मशक्कत कर निकाला जा सका। सुबह ही गोवंश गंदे नाले के पास कचरे में मुंह मार रहा था। इसी दौरान अचानक वह गंदे नाले में गिर गया। यह सूचना डायल 112 पर राहगीरों ने सूचना दी तो पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। उसी दौरान अग्निश्मन केंद्र से विनोद कुमार टीम के साथ पहुंचे तो वहीं नप टीम भी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत कर गोवंश को रस्सों के जरिए बाहर निकाला जा सका और उसकी जान बचाई। इसी दौरान आसपास के लोग व राहगीर भी बड़ी संख्या में जमा रहे और गोवंश की बेकद्री पर हर किसी में गहरा रोष दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed