फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Couple named on charges of fraud worth lakhs

Kurukshetra News: लाखों की धोखाधड़ी के आरोप में दंपती नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Couple named on charges of fraud worth lakhs
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। युवती को अमेरिका भेजने के नाम पर 20.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक दंपती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दंपती ने युवती को 28 लाख रुपये में स्टडी वीजा देने का झांसा देकर फंसाया था। थाना सदर में दर्ज शिकायत में राहुल कुमार निवासी भैंसी माजरा ने बताया कि आरोपी दंपती सुरेंद्र ने उसकी बहन को स्टडी वीजा पर अमेरिका भेजने के लिए 28 लाख रुपये मांगे थे। इसमें पांच लाख रुपये एडवांस मांगे थे। उसकी बातों में आकर उसने सात लाख रुपये सुरेंद्र और उसकी पत्नी शैलजा को घर पर दिए। कुछ दिन बाद आरोपी पांच लाख रुपये के साथ दस्तावेज व पासपोर्ट लेकर गया। कई दिन बाद सुरेंद्र का फोन आया और कहा कि वह अभी 50 हजार रुपये उसकी पत्नी के बैंक खाते में डाल दे और बाकी राशि का इंतजाम कर ले।
विज्ञापन

जल्द ही उसकी बहन को ऑफर लेटर आने वाला है। बाद में आरोपी ने सात लाख रुपये की मांग की, जिसमें से उसने पांच लाख 97 हजार 500 रुपये अपने पिता के बैंक खाते से निकाल कर सात जून 2023 को आरोपी के बैंक खाता में डाले थे। उसके बाद आरोपी तीन लाख रुपये इंटरव्यू के नाम पर ले गए। कुल 20.50 लाख रुपये लेने के बाद आरोपी ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। रुपये वापस मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed