फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Country's first honey market to be built in Kurukshetra, Kurukshetra

कुरुक्षेत्र में बनेगी देश की पहली शहद मंडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Country's first honey market to be built in Kurukshetra, Kurukshetra
अधिकारियों से बातचीत करते कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री जेपी दलाल। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि किसानों की आय को बढ़ाने के लिए कुरुक्षेत्र के रामनगर में करीब 10 करोड़ 50 लाख की लागत से देश का पहला एकीकृत मधुमक्खी पालन केंद्र स्थापित किया गया है। अब इस मधुमक्खी पालन विकास केंद्र में देश की पहली शहद की मंडी बनाने की योजना है। इससे मधुमक्खी पालकों को उचित दाम मिल सकेंगे। सेंटर में 20 करोड़ रुपये की लागत से एक्सपोर्ट हनी टेस्टिंग लैब बनाने का प्रस्ताव भी है।
कृषि मंत्री दलाल शुक्रवार को गांव रामनगर में हरियाणा उद्यान विभाग की तरफ से एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र के सभागार में मधुमक्खी पालन व परागण विषय को लेकर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। विश्व मधुमक्खी दिवस पर उन्होंने कहा कि एकीकृत मधुमक्खी पालन एवं विकास केंद्र में इजराइल से मधुमक्खी पालन विशेषज्ञ और 20 से ज्यादा राज्यों के अधिकारी, वैज्ञानिक और विशेषज्ञ मधुमक्खी पालन और परागण विषय पर वार्तालाप करने के लिए एक छत के नीचे एकत्रित हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी, वैज्ञानिक और विशेषज्ञ के साथ-साथ सरकार और प्रशासन का एक ही उद्देश्य है कि किसानों की आय में इजाफा हो और किसान आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मधुमक्खी पालकों को प्रशिक्षण देने, रोजगार के अवसर मुहैया कराने और मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए रामनगर में देश का पहला मधुमक्खी पालन विकास केंद्र स्थापित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान विभाग के महानिदेशक डॉ. अर्जुन सिंह सैनी ने बताया कि आने वाले समय में शहद से विभिन्न प्रकार के उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे। इजरायल से राजनीतिक सलाहकार होडाया अवजादा ने कहा कि यह केंद्र रोल मॉडल केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। इजरायल के मधुमक्खी पालक विशेषज्ञ याहिर एसेल ने कहा कि इस सेेंटर के साथ इजरायल वर्तमान के साथ-साथ भविष्य में भी काम करता रहेगा। इस मौके पर एमएचयू विश्वविद्यालय के कुलपति समर सिंह, उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. बिल्लू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed