{"_id":"6813d5b63865e836c00cd888","slug":"corridor-will-be-built-with-modern-technology-in-dronacharya-stadium-naveen-jindal-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-135080-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्रोणाचार्य स्टेडियम में आधुनिकतम तकनीक से बनेगा कॉरिडोर : नवीन जिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्रोणाचार्य स्टेडियम में आधुनिकतम तकनीक से बनेगा कॉरिडोर : नवीन जिंदल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि द्रोणाचार्य स्टेडियम में सैर करने वाले लोगों के लिए अलग से आधुनिकतम तकनीकी से कॉरिडोर बनाने की योजना पर काम किया जाएगा। इस योजना पर काम करने के लिए एक निजी आर्किटेक्ट हायर करने के लिए निर्देश जिला खेल अधिकारी को दिए गए हैं। इस योजना का नक्शा बनने के बाद सांसद की योजना है कि सैर करने वालों के लिए ट्रैक के बाहर रेलिंग के साथ रबड़ की टाइल लगाई जाए।
सांसद नवीन जिंदल दिशा की बैठक के बाद अचानक द्रोणाचार्य स्टेडियम का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। सांसद ने सबसे पहले सिंथेटिक ट्रैक की रिपोर्ट ली और खुद ट्रैक के बाहर चारों तरफ मुआयना किया और जिम का निरीक्षण किया।
यहां पर जिम कर रहे खिलाड़ियों से बातचीत की और खेल सुविधाओं के बारे में पूछा, सांसद ने खिलाड़ियों को कहा कि उनकी जरूरत के अनुसार खेल सुविधाएं या जिम का सामान उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
सांसद ने जिला खेल अधिकारी को निर्देश दिए कि स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर कुरुक्षेत्र के उन खिलाड़ियों की फोटो उपलब्धियों सहित लगाई जाए, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है।
सांसद ने कहा कि द्रोणाचार्य स्टेडियम का सौंद्रर्यकरण करने के लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। यह बजट अपने निजी फंड से भी उपलब्ध करवाएंगे। उनका मकसद है कि खिलाड़ियों को तमाम उच्च स्तरीय सुविधाएं मिल पाए।
इसके साथ सांसद ने स्टेडियम के साथ खाली पड़ी जमीन पर बनने वाले हॉकी एस्टोट्रफ प्रोजेक्ट के बारे में भी जिला खेल अधिकारी से फीडबैक ली।
उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर भी जल्दी से आगामी कार्रवाई की जाएगी। सांसद ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ट्रैक पर सैर ना करे, इस ट्रैक पर खिलाड़ियों को अभ्यास करने दिया जाए। इस ट्रैक पर सैर करने से ट्रैक की हालत भी जल्दी से खस्ता हो जाएगी। इस स्टेडियम का जल्द से जल्द नवीनीकरण किया जाएगा।