{"_id":"614f787f8ebc3e09e4119471","slug":"corona-did-not-find-a-single-case-kurukshetra-news-knl84426856","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के 877 सैंपलों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के 877 सैंपलों की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलग-अलग जगह से लिए गए आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 877 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें आरटी पीसीआर के 832 और रैपिड एंटीजन के 45 सैंपल शामिल हैं। कुरुक्षेत्र में फिलहाल कोरोना वायरस के सात सक्रिय केस हैं। इनमें से चार मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि तीन मरीजों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 22 हजार 138 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और 21 हजार 774 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 357 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 524749 में से 501633 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.36 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.23 पर पहुंच गया है।
जिले में आज 17 जगहों पर लगेगी कोरोना वैक्सीन की डोज : अनुपमा
कुरुक्षेत्र। उप जिला सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग इस अभियान के तहत जिले के अंतिम व्यक्ति तक को कोरोना की वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिले में 26 सितंबर को 17 स्थानों पर कोरोना वैक्सीनेशन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
जिले में 4 जगह कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश
गांव हथीरा, सुलखनी, न्यू कॉलोनी मिर्जापुर में कोरोना वायरस के चार नए मरीज मिलने पर जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए है। साथ ही संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट और बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं।