{"_id":"5f1dc28a8ebc3ea071200be6","slug":"corona-29-case-found-in-kurukshetra-kurukshetra-news-knl386828173","type":"story","status":"publish","title_hn":"केयू होमसाईंस डिपार्टमेंट के चेयरपर्सन व एएमओ पत्नी सहित 29 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केयू होमसाईंस डिपार्टमेंट के चेयरपर्सन व एएमओ पत्नी सहित 29 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
कोरोना वायरस को हल्के में लेकर लापरवाही बरत रहे लोगों को सजग होने की जरूरत है, क्योंकि जिले में कोरोना ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के होम साइंस डिपार्टमेंट के चेयरपर्सन और उनकी पत्नी सहित 29 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। चेयरपर्सन की पत्नी जिला स्वास्थ्य विभाग में बतौर एएमओ के पद पर सेवारत हैं, जो कोविड-19 के दौर में कंटेनमेंट जोन में डोर-टू-डोर जाकर अपनी सेवाएं दे रही थीं, लेकिन उन्हें मालूम नहीं हुआ कि वह कब कोरोना पॉजिटिव हो गईं। उनके पति को पिछले 2-3 दिनों से कोरोना के लक्षण थे और उससे शनिवार को ही हल्का बुखार हुआ था। इसके बाद दोनों ने ही एक साथ कोविड-19 टेस्ट करवाया था, जो रविवार को पॉजिटिव आया।
हालांकि उनकी एक छोटी बच्ची है, जिसका रविवार सुबह ही कोविड-19 टेस्ट करवाया है। घर पर परिवार का कोई अन्य सदस्य न होने चलते बच्ची को अपने साथ ही हिरमी स्थित कोविड-19 सेंटर लेकर आए हैं, यहां बच्ची को एक अलग कमरे में रखा गया है। इसके अलावा शाहाबाद के कठार मोहल्ला से 48 वर्षीय सब्जी विक्रेता कोरोना से संक्रमित मिला है। उनके संपर्क में आने वाले 45 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय युवक, 14 वर्षीय युवती, 13 वर्षीय युवती, 12 वर्षीय युवती, 37 वर्षीय महिला, 4 वर्षीय बच्ची भी कोरोना वायरस से संक्रमित मिली है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 29 नए केस सामने आए है और 3 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 210 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में अब तक 19162 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है, जिनमें से 18247 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने रविवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 29 नए केस सामनें आएं है, जिनमें गांव अजरानी से 40 वर्षीय व्यक्ति, आकाश नगर से 25 वर्षीय युवक, सेक्टर 3 से 27 वर्षीय यतुवती, वार्ड नंबर 5 ज्योति नगर से 46 वर्षीय महिला व 76 वर्षीय व्यक्ति और 72 वर्षीय महिला, विद्या कालोनी अमीन रोड से 35 वर्षीय महिला, जिला जेल से 45 वर्षीय व्यक्ति, खेडी मारकंडा से 33 वर्षीय महिला, शास्त्री कालोनी से 22 वर्षीय युवती, गांव बोखर माजरा शाहाबाद से 21 वर्षीय युवक, माजरी मोहल्ला शाहाबाद से 55 वर्षीय व्यक्ति, गीता कालोनी शाहबाद से 22 वर्षीय युवक, नानकपुरा से 5 वर्षीय बच्ची, सेक्टर-5 अर्बन इस्टेट से 69 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 5 से 30 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित 3 मरीजों की रिपोर्ट नेगटिव आने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें पिहोवा से 31 वर्षीय व्यक्ति, 35 पटियाला बैंक कालोनी निवासी वर्षीय महिला व सेक्टर 13 निवासी 25 वर्षीय युवती शामिल है।
विज्ञापन
चेयरपर्सन ने कुलपति प्रो. नीता खन्ना से की थी मुलाकात
जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के होमसाइंस के चेयरपर्सन की एक बैठक में विश्वविद्यालय की कार्यवाहक कुलपति प्रो. नीता खन्ना से मुलाकात हुई थी। चेयरपर्सन और उनकी पत्नी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। विश्वविद्यालय के अधिकारी ही नहीं कर्मचारी भी खुद को चेयरपर्सन की चेन से जोड़ कर देख रहे हैं, जिन्होंने अपना कोविड-19 टेस्ट कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कैंपस में दो कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से अधिकारियों एवं कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है।
यहां-यहां हैं दाखिल किया गया है कोरोना पॉजिटिव मरीजों को
जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 2743 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 325 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है तथा 69 को होटल में क्वारंटीन किया गया है। 15 लोगों को मुलाना मेडिकल कालेज, एलएनजेपी में 20, हिरमी कोविड केयर सेंटर में 45, आदेश मेडिकल कालेज में 1, घर में 4 व्यक्तियों को आईसोलेट, आयुर्वेदिक कोविड केयर सेंटर में 25, मेदांता गुरुग्राम में 1, पीजीआई चंडीगढ़ में 3, डीएसयू करनाल में 1, एलकेमिस्ट में 2, कोमांड अस्पताल चंडीगढ़ में 1 मरीजों को दाखिल करवाया गया है।
जिले में 347 कोरोना पॉजिटिव केस, 135 केस एक्टिव
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस की जांच के लिए अब तक 19 हजार 162 सैंपलों में 18 हजार 247 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है, जबकि 568 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। जिले में अब तक 347 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 210 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर जा चुके हैं। अब तक 2 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 135 एक्टीव केस है।