फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Convocation ceremony at the university today, Governor to confer 3000 degrees

Kurukshetra News: विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल 3000 डिग्रियां देंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Convocation ceremony at the university today, Governor to confer 3000 degrees
कुरुक्षेत्र। राज्यपाल प्रो आशिम कुमार घोष का स्वागत करते कुलपति डॉ सोमनाथ सचदेवा व अन्य। स्वयं
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले 35वें दीक्षांत समारोह के लिए शुक्रवार को हरियाणा के राज्यपाल व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. आशिम कुमार घोष विवि पहुंचे।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, जो उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में से एक है और यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन

विवि आयोजित होने वाले 35वें दीक्षांत समारोह के कारण शनिवार को विश्वविद्यालय में कार्य दिवस घोषित किया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार, दीक्षांत समारोह की तैयारियों और व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इस दिन यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स और विभिन्न संस्थानों में विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं आयोजित नहीं की जाएंगी। विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए यह दिन कार्यदिवस रहेगा ताकि समारोह से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा सके। विवि में दीक्षांत समारोह से पहले छात्र-छात्राओं ने रिहर्सल की। इसमें उनको उनके डिग्री के हिसाब से स्टॉल भी दी गई। रिहर्सल के दौरान सभागार में कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार, डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. ब्रजेश साहनी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर. चौधरी, प्राॅक्टर प्रो. अनिल गुप्ता, डीन प्रो. संजीव अग्रवाल, प्रो. तेजेन्द्र शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश, प्रो. विवेक चावला, प्रो. महासिंह पूनिया व अन्य माैजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। राज्यपाल प्रो आशिम कुमार घोष का स्वागत करते कुलपति डॉ सोमनाथ सचदेवा व अन्य। स्वयं

कुरुक्षेत्र। राज्यपाल प्रो आशिम कुमार घोष का स्वागत करते कुलपति डॉ सोमनाथ सचदेवा व अन्य। स्वयं

कुरुक्षेत्र। राज्यपाल प्रो आशिम कुमार घोष का स्वागत करते कुलपति डॉ सोमनाथ सचदेवा व अन्य। स्वयं

कुरुक्षेत्र। राज्यपाल प्रो आशिम कुमार घोष का स्वागत करते कुलपति डॉ सोमनाथ सचदेवा व अन्य। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed