फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Contractor fired four tipper drivers

ठेकेदार ने चार टिप्पर चालकों को नौकरी से हटाया, बैठे धरने पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Contractor fired four tipper drivers
ठेकेदार द्वारा चार टिप्पर चालकों को नौकरी से हटाए जाने के मामले में नाराज सफाई कर्मचारी धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि ठेकेदार बिना कारण बताए ही उनको नौकरी से हटाने का दबाव बना रहा है तथा टिप्पर नपा कार्यालय में खड़ा करने की धमकी दे रहा है। टिप्पर चालक रोहित, अनिल, संदीप, अनिल ने बताया कि वह पिछले तीन साल से ठेकेदार के मार्फत नप में बतौर टिप्पर चालक कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

जून 2021 तक उनकी सेक्शन थी। उसके बाद उन्होंने नए टेंडर निकलने पर उन्हें एडजस्ट कर लिया जाएगा, के आश्वासन पर दो-तीन महीने बिना तनख्वाह के भी कार्य किया। अब 25 जुलाई को नए टेंडर हो गए हैं जिसमें उन्हें एडजस्ट नहीं किया गया। वहीं ठेकेदार भी नए टेंडरों का हवाला देकर उन्हें हटाने की धमकी दे रहा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 17 अगस्त दोपहर तक कार्य किया और इसके बाद ठेकेदार के कहने से अपने वाहनों को नपा कार्यालय में खड़ा कर दिया। मामले की सूचना उन्होंने कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलविंद्र को दी। उन्होंने नपा अधिकारियों से बातचीत करके समाधान के लिए दो दिन का समय मांगा है। इसके बाद उन्होंने धरना बंद कर दिया। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्हें दोबारा नौकरी पर नहीं रखा गया तो वह हड़ताल पर जाएंगे। इसकी सारी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

शहरवासी परेशान
डोर-टू-डोर कूड़ा न उठाए जाने से जनता परेशान है। दो दिन से घरों में पड़ा कूड़ा नहीं उठाया गया है। नपा ने शहर से डस्टबिन भी हटा लिए है जिस कारण जनता कहीं पर भी गंदगी नहीं गिरा पाती। घरों में कूड़े के ढेर लगे हैं, जिनसे बदबू आ रही है। यदि यह समस्या लंबी चली तो जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed