फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Consuming coarse grains keeps the body healthy

Kurukshetra News: मोटे अनाज का प्रयोग करने से शरीर रहता है स्वस्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Consuming coarse grains keeps the body healthy
कुरुक्षेत्र। जयराम कन्या महाविद्यालय में पोषण माह के अंतर्गत आहार योजना कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की डाॅ. रजनी गोयल मुख्य वक्ता रही। उन्होंने कार्यशाला में प्रतिदिन के लिए आहार तालिका पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि मोटा अनाज जैसे रागी, ज्वार, बाजरा, ओट्स, किनोवा, सामक, जौ का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। इन में विटामिन मिनरल्स, फाइबर, आयरन, प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके कई फायदे हैं, ये हड्डियों को मजबूत बनाते है, मेटाबॉलिज्म को बैलेंस रखते हैं, शरीर को डिटॉक्सीफाई भी करते हैं। इससे शरीर में स्फूर्ति रहती हैं। साथ ही बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
विज्ञापन


प्राचार्य डाॅ. सुदेश रावल ने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा मोटे अनाज का प्रयोग करना चाहिए, ताकि स्वास्थ्य को बेहतर रखा जा सके। इस मौके पर गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ. सरोजिनी जमदग्नि, डाॅ. रुचिका यादव, डाॅ. संतोष, डाॅ. नीता शर्मा, डाॅ. सुनीता शर्मा, डाॅ. अनिता शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed