फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Consumers queue up from 7 a.m., receiving cylinders after three to four days.

Kurukshetra News: सुबह सात बजे से ही लग जाती है उपभोक्ताओं की लंबी लाइन, तीन से चार दिन बाद मिल रहा सिलिंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Consumers queue up from 7 a.m., receiving cylinders after three to four days.
इस्माईलाबाद। रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता। संवाद - फोटो : Samvad
इस्माईलाबाद। शहर व क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रसोई गैस सिलिंडर बुक करने के तीन से चार दिन बाद घंटों लाइन में लगने के बाद रसोई गैस सिलिंडर मिल रहा है। कई उपभोक्ताओं को तो सप्ताहभर का इंतजार करने के बाद सिलिंडर मिल रहा है जिससे उपभोक्ताओं में खासा रोष है। ईरान-इस्राइल युद्ध के कारण गैस आपूर्ति में आ रही दिक्कतों की वजह से उपभोक्ताओं में सिलिंडर लेने की होड़ इतनी अधिक है कि सुबह सात बजे से सिलिंडर लेने वालों की लाइन लग जाती है और सिलिंडर की गाड़ी करीब 12 बजे के बाद आती है।
विज्ञापन

गैस की सप्लाई देने वाली गाड़ी के आते ही उपभोक्ताओं में सिलिंडर पहले लेने की होड़ लग जाती है। ऐसे में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सिलिंडर वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने कहा कि रसोई गैस देने के लिए सरकार की ओर से कोई नियमावली नहीं बनाई गई है। एजेंसी मालिक मनमर्जी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस उपभोक्ता का सिलिंडर बुक होता है उसे डिलीवरी की तारीख व समय दिया जाना चाहिए ताकि उपभोक्ता दी गई तारीख व समय पर पहुंचकर अपना सिलिंडर प्राप्त कर सके।

इस्माईलाबाद। रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता। संवाद

इस्माईलाबाद। रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed