फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Construction work of the community center which was stuck for many years was started

Kurukshetra News: कईं वर्षों से अटके सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य करवाया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Construction work of the community center which was stuck for many years was started
शाहाबाद।पिछले कई वर्षों से वार्ड-आठ के सामुदायिक केंद्र के जीर्णोद्धार के अटके कार्य को गत दिनों नगरपालिका प्रधान गुलशन कवातरा द्वारा शुरू करवाया गया। ऐसे में न केवल दो करोड़ 42 लाख की लागत से कम्युनिटी सेंटर के जीर्णोद्धार काम प्रगति पर है अपितु शहर में करोड़ों रुपए की लागत से होने वाले अन्य विकास कार्यों ने भी रफ्तार पकड़ी है।
विज्ञापन

नगरपालिका कार्यालय में प्रधान गुलशन कवातरा ने बताया कि वार्ड-आठ के कम्युनिटी सेंटर के जीर्णोद्धार के काम के साथ वार्ड-नौ में शुभम पैलेस के पीछे की 32 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का काम भी शुरू करवा दिया गया है। इधर जहां एक ओर 75 लाख रुपये की लागत से न्यू मॉडल टाउन की सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है, वहीं 1.5 करोड़ की लागत से रणजीत नगर की सड़क का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहर के सभी सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत के 57 लाख 26 हजार रुपए के टेंडर लगा दिए गए हैं। उधर स्वच्छता एवं देश भक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु भी 14 लाख 70 हजार रुपए की पेंटिंग कार्य के वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि हुडा पार्ट-दो में मदन लाल ढींगरा पार्क एवं अमर पार्क के जीर्णोद्धार के अनुमानित 48 लाख 25 हजार रुपये के टेंडर भी लगा दिए गए हैं और 20 लाख 18 हजार की लागत से जगदीश कालड़ा पार्क के जीर्णोद्धार का टेंडर भी हो चुका है। इसके अलावा आमजन की सुविधा को देखते हुए 34 लाख की लागत से नगर में बैंचों की व्यवस्था के वर्क आर्डर जारी कर दिए गए हैं तथा 11 लाख की लागत से दो मोबाइल शौचालय भी नगरपालिका में उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। शहर के विकास कार्यों के लिए नगरपालिका के पास पैसे की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed