{"_id":"677c3f5d96fe484aa20278db","slug":"construction-work-of-kathgarh-road-hangs-in-balance-people-are-troubled-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-129563-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: काठगढ़ रोड का निर्माण कार्य अधर में लटका, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: काठगढ़ रोड का निर्माण कार्य अधर में लटका, लोग परेशान
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। काठगढ़ रोड पर गांव तंगीपुर के समीप सडक़ निर्माण कार्य एक बार फिर से रुकने से राहगीरों व क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काठगढ़ रोड के निर्माण का कार्य करीब दो साल पहले शुरू हुआ था। जिसमें शहर में ब्लॉक लगने के बाद गांव तंगीपुर से बंसल राइस मिल तक ब्लॉक लगने थे।
राहगीर मनदीप सिंह, प्रदीप, राकेश, पंकज, मयंक आदि ने बताया कि ठेकेदार द्वारा बार बार काम शुरू करने व बंद करने के चलते आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार ने सडक़ पर रजवाहे तक एक साइड में ब्लॉक लगा कर काम बंद कर दिया। इसके चलते एक साइड का रास्ता बंद हो गया जिससे राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। धुंध व बरसात के समय में राहगीरों को जहां से निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। एक साइड ब्लॉक लगने से सड़क ऊंची नीची होने के कारण धुंध के समय में दोपहिया राहगीर गिर कर चोटिल भी हो रहे हैं लेकिन प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क के करीब आधा किलोमीटर के इस हिस्से का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि आम जनता को कोई परेशानी न हो।
बॉक्स
एसडीओ बोले, संज्ञान में नहीं मामला
पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ जरनैल सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अब मामला उनके संज्ञान में है। सडक़ निर्माण कार्य शुरू कर जल्द से जल्द पूरा करने लिए बोल दिया गया है। आम जनता को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।