{"_id":"67cb50f49c51e58fab033e1b","slug":"condemned-the-statement-of-mla-abu-azmi-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-132340-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विधायक अबू आजमी के बयान की निंदा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विधायक अबू आजमी के बयान की निंदा की
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। औरंगजेब सबसे क्रूर शासक था। उन्होंने हिंदुओं पर अत्याचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में 1700 ईस्वी में श्रद्धालुओं पर पानी की एक बाल्टी पर एक रुपया और स्नान करने पर पांच रुपये का जजिया कर लगाया था। यह जजिया कर उत्तर भारत में सबसे ज्यादा कर था। यह कहना है हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता धुमन सिंह किरमच का। उन्होंने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के विधायक अब्बू आजमी के बयान की निंदा करते हुए यह दावा किया।
उन्होंने कहा कि देश में महाकुंभ के बाद एक अच्छा, सुंदर और सनातन धर्म का एक वातावरण बना था। जब भी देश में अच्छा वातावरण बनता है तब इंडिया जैसे गठबंधन और विपक्षी पार्टियां देश का माहौल खराब करने का प्रयास करते हैं। इस कड़ी में ही इस गठबंधन से जुड़ी समाजवादी पार्टी के विधायक अब्बू आजमी ने औरंगजेब को एक अच्छा शासक कहा है। इस बयान की पूरे देश में निंदा की जा रही है। इस शासक ने हिंदुओं पर अत्याचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और इतिहासकारों की मानें तो रोजाना सवा मण जनेऊ उतारने का काम औरंगजेब के कार्यकाल में ही किया गया। इस शासक ने हिंदुओं को मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए जो अत्याचार किए वो किसी से छिपे नहीं हैं।