{"_id":"620812768a01c100543ba3e6","slug":"communication-skills-need-of-the-hour-kurukshetra-kurukshetra-news-knl987840151","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचार कौशल समय की जरूरत : डॉ. रवि शंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचार कौशल समय की जरूरत : डॉ. रवि शंकर
विज्ञापन
मुख्य वक्ता डॉ. रवि शंकर को पौधा देकर सम्मानित करतीं कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। संचार कौशल और व्यक्तित्व विकास वर्तमान युग की आवश्यकता है। आज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफल होने के लिए उत्कृष्ट वक्ता होना जरूरी है। यह कहना है राजकीय महिला महाविद्यालय, चीका के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष डॉ. रवि शंकर का। वे शनिवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में आयोजित विशेष व्याख्यान में बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे।
डॉ. शंकर ने कहा कि आकर्षक और प्रभावशाली व्यक्तित्व का स्वामी होकर आप सहज ही दूसरों के सामने स्वयं को दूसरों से बेहतर प्रस्तुत कर सकते हैं। शानदार संभाषण कला और दूसरों को प्रभावित करने वाले व्यक्तित्व से आप प्रभावशाली ढंग से अपनी बात दूसरे के समक्ष रखकर जीवन में सफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग प्रतिस्पर्धा का है, जिसमें हर कोई दूसरे से आगे निकलने की होड़ में जीत पाकर अपना उत्कर्ष करना चाहता है।
नौकरियों के लिए साक्षात्कार में भी अच्छे वक्ता और आकर्षक व्यक्तित्व का होना, ये दो ऐसे गुण हैं, जिनसे आप सफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक अच्छा वक्ता बनने के लिए एक अच्छा श्रोता होना जरूरी है। उन्होंने संचार कौशल को व्यक्तित्व विकास की धुरी करार दिया। संचार कौशल लोगों को आपसी भाईचारा एवं एकता की और प्रेरित करते हुए समस्याओं के समाधान एवं निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करता है।
विज्ञापन
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि महाविद्यालय के रोजगार प्रकोष्ठ की ओर से ‘एक अच्छा संचारक कैसे बने एवं कंटेंट डेवलपमेंट विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया था। इसमें डॉ. रवि शंकर ने छात्राओं में व्यक्तित्व विकास, सकारात्मक सोच, प्रभावी संचार और प्रस्तुति कौशल के बारे में जागरूकता लाने पर ध्यान केंद्रित किया। इस अवसर पर प्रो. कोमल, प्रो. प्रीति शर्मा, प्रो. मोनिका आदि उपस्थित रहीं।