फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM will reach Kurukshetra, celebrate Holi with workers in assembly constituency, special program organized

कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे सीएम: अपने विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं संग मनाएंगे होली, विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Thu, 13 Mar 2025 01:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 13 Mar 2025 01:49 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ही निकाय चुनाव प्रचार समिति बनाई हुई थी और मुख्यमंत्री ने अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरा जोर भी लगाया था। थानेसर ही नहीं मुख्यमंत्री इस्माईलाबाद में हुए नगर पालिका अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन
CM will reach Kurukshetra, celebrate Holi with workers in assembly constituency, special program organized
नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी होली के साथ-साथ निकाय चुनाव की जीत के जश्न में डूबी है। हर कार्यकर्ता का चेहरा खिला हुआ है। इसी बीच मुख्यमंत्री नायब सैनी खास तौर पर अपने विधानसभा क्षेत्र में होली पर्व मनाएंगे, जहां एक निजी पैलेस में विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा।

विज्ञापन


इस आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री जहां इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलेंगे वहीं पर्व व निकाय चुनाव की जीत की बधाई भी देंगे। कार्यक्रम में निकाय चुनाव में विजयी रहे सभी प्रत्याशी भी पहुंचेंगे। यहां होली व चुनावी जीत का जश्न एक साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम की कमान पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने संभाली हुई है।
विज्ञापन


बता दें कि जिला में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ही निकाय चुनाव प्रचार समिति बनाई हुई थी और मुख्यमंत्री ने अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरा जोर भी लगाया था। थानेसर ही नहीं मुख्यमंत्री इस्माईलाबाद में हुए नगर पालिका अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचे थे। अब चुनाव में दोनों ही अध्यक्ष भाजपा की बनी है तो थानेसर नगर परिषद में 25 पार्षद भी जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed