फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM unveils poster, promo of the film, Kurukshetra

सीएम ने फिल्म के पोस्टर, प्रोमो का किया अनावरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
CM unveils poster, promo of the film, Kurukshetra
फिल्म 48 कोस का पोस्टर रिलीज करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र प्राचीन काल से ही धर्म और अध्यात्म की नगरी रही है। धर्म और अध्यात्म की इस नगरी ने न केवल ऋषि-मुनियों, संतों और इतिहासकारों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है, बल्कि अब फिल्मकार भी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र और 48 कोस की परिक्रमा को ध्यान में रख कर फिल्मों का निर्माण करने लगे हैं। हिंदी फीचर फिल्म 48 कोस भी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को विश्व भर में धर्म और अध्यात्म का संदेश देगी, इस बात में कोई संशय नहीं है। यह कहना है मुख्यमंत्री मनोहर लाल का।
उन्होंने शनिवार देर सांय पिपली विश्रामगृह में फिल्म 48 कोस के पोस्टर और प्रोमो का अनावरण किया। उन्होंने फिल्म के निर्माता और निर्देशक राजिंद्र वर्मा यशबाबू से फिल्म की कहानी भी जानी। सीएम ने कहा कि ये बेहद अच्छी बात है कि जहां केंद्र और प्रदेश सरकार धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को विश्व पटल पर प्रचारित करने के लिए लगातार प्रयासरत है, वहीं धर्म और अध्यात्म से लोगों को जोड़ती फिल्म 48 कोस भी कुरुक्षेत्र की ख्याति को विशेषकर 48 कोस परिक्रमा की ख्याति को विश्वभर में प्रचारित करने का काम करेगी।
विज्ञापन

फिल्म के निर्माता, निर्देशक राजिंद्र वर्मा ने बताया कि मनोरंजन और संदेश प्रदान इस फिल्म में प्रख्यात बॉलीवुड अभिनेता अरुण बक्शी, पंकज बेरी, अनिल धवन, अनिल वर्मा, पारूल कौशिक, जागृति ठाकुर, योगिता पॉल, नलिनी खत्री, रमन नासा, जेडी बल्लू, शिव खुराना सहित कई रंगमंच से जुड़े कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज भी धर्म और अध्यात्म का संदेश देते दिखाई देंगे। इस मौके पर विधायक सुभाष सुधा, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहिल सुधा, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सौरभ चौधरी, मुल्तान सभा के प्रधान प्रदीप झांब, लायंस क्लब के पूर्व प्रधान संजीव सेठ व डॉ. राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed