फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM Naib Saini in action mode, After reaching Pipli grain market, he said- every grain of paddy will be purchas

सीएम नायब सैनी का एक्शन मोड: पिपली अनाजमंडी पहुंचकर बोले- धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा, किसान चिंतित न हो

Fri, 11 Oct 2024 05:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 11 Oct 2024 05:07 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र की पिपली अनाजमंडी में सीएम को किसानों ने बताया कि वे आठ-आठ दिन से मंडी में पड़े हैं। लेकिन खरीद कोई नहीं कर रहा। उन्होंने बताया कि 200-200 रुपये का कट नमी के नाम पर मारा जा रहा है, जिससे उन्हें बड़ा नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
CM Naib Saini in action mode, After reaching Pipli grain market, he said- every grain of paddy will be purchas
कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव संपन्न होने  के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी अपने हलके में शुक्रवार को पहली बार पहुंचे। वे दोपहर के समय पिपली अनाजमंडी में पहुंचे, जहां धान खरीद कार्य का जायजा लिया। नायब सैनी धान की ढेरियों पर गए, जहां उन्होंने धान में नमी की मात्रा अपने सामने जांच करवाई तो वहीं किसानों व अधिकारियों से भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली कि इस मंडी में कौन-कौन से एजेंसियां खरीद कर रही है और तेजी क्यों नहीं आ रही।

विज्ञापन


उन्होंने किसानों से भी चर्चा की कि उन्हें किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि उनकी धान खरीद में नमी की आड़ में कट लगाया जा रहा है, जिससे उन्हें बड़ा नुकसान हो रहा है। नायब सैनी नमी जांच मशीन अपने हाथ में लेकर जांची। इस दौरान धान में नमी मिली तो किसानों ने बताया कि यह देर शाम व सुबह जल्दी में कटी है और उस दौरान मौसम में नमी व ओंस रहती है। इसी के चलते ही कुछ नमी दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने इसके बाद मार्केट कमेटी कार्यालय में अधिकारियों व किसानों के साथ बातचीत भी की तो वहीं बाद में पत्रकारों से चर्चा की, जिसमें कहा कि सरकार धान का एक-एक दाना खरीद करेगी। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। नायब सैनी के साथ पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, जयभगवान शर्मा, धर्मवीर मिर्जापुर, जिलाध्यक्ष सुशील राणा सहित पार्टी के अनेक नेता व कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसान बोले, 200-200 रुपये का लगाया जा रहा कट

किसानों की परेशानी भी इस दौरान कार्यवाहक मुख्यमंत्री के सामने आई। किसानों ने बताया कि वे आठ-आठ दिन से मंडी में पड़े हैं। लेकिन खरीद कोई नहीं कर रहा। उन्होंने बताया कि 200-200 रुपये का कट नमी के नाम पर मारा जा रहा है, जिससे उन्हें बड़ा नुकसान हो रहा है। यह सुनकर कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भी फटकार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed