{"_id":"644ff50d39e8983ea805b806","slug":"cm-manohar-said-haryana-ek-haryanvi-ek-for-me-not-only-slogan-but-my-resolution-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम मनोहर: हरियाणा एक-हरियाणवी एक मेरे लिए केवल नारा नहीं मेरा संकल्प, इसी मूलमंत्र से प्रदेश की सेवा कर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम मनोहर: हरियाणा एक-हरियाणवी एक मेरे लिए केवल नारा नहीं मेरा संकल्प, इसी मूलमंत्र से प्रदेश की सेवा कर रहा
Mon, 01 May 2023 10:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 01 May 2023 10:51 PM IST
सार
मुख्यमंत्री बोले कि इसी मूलमंत्र से प्रदेश की सेवा कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि ढांचागत विकास के साथ जनहितकारी योजनाओं से प्रदेशवासी लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा एक हरियाणवी एक मेरे लिए केवल नारा नहीं मेरा संकल्प है। पिछले आठ सालों से इसी मूल मंत्र को लेकर हरियाणा की सेवा कर रहा हूं। पूर्व सरकारों की तुलना में मौजूदा सरकार के साढ़े आठ साल में आधारभूत ढांचागत विकास सहित अन्य जनहितकारी योजनाओं में आमजन को सीधा लाभ दिया जा रहा है। यह कहना है मुख्यमंत्री मनोहर लाल का, जो सोमवार को जन संवाद कार्यक्रम की श्रृंखला के पहले दिन कुरुक्षेत्र के गांव झांसा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव झांसा में हाल ही में एक करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने गांव में आठ लाख रुपये की राशि से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराने के साथ ही रेडियोग्राफर की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि करीब 1840 परिवारों की आबादी वाले झांसा गांव में 3452 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गए हैं।
विज्ञापन
उनमें से अब तक 411 लोगों ने आयुष्मान चिरायु योजना के तहत करीब 71 लाख रुपये की राशि का इलाज मुफ्त कराया है। झांसा में अब तक इस सरकार के कार्यकाल में 62 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब 60 साल से अधिक आयु होने पर अपने आप ही लोगों की पेंशन बन रही है। इससे पहले झांसा गांव पहुंचने पर राज्यमंत्री संदीप सिंह ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर विधायक रामकरण काला, ओएसडी जवाहर यादव, राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती सहित अन्य मौजूद रहे।
पहले एमबीबीएस की थीं 750 सीटें, अब 1850 उपलब्ध
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि साल 2014 तक प्रदेश में एमबीबीएस की 750 ही सीटें उपलब्ध थी, जबकि मौजूदा सरकार के साढ़े आठ साल के कार्यकाल में अब तक नए मेडिकल कॉलेज खोलते हुए 1850 एमबीबीएस की सीटें उपलब्ध हो गई हैं। वहीं सभी जिलों में नए मेडिकल कॉलेज के खुलने के साथ ही प्रदेश भर में करीब 3000 एमबीबीएस की सीटें उपलब्ध होंगी।