{"_id":"61a3eb0b9a7a1443c8609c59","slug":"cm-join-online-class-of-japani-culture-certificate-course-kurukshetra-news-knl91092387","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र बनकर ऑनलाइन कक्षा में जुड़े मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पहले दिन 1 घंटा 23 मिनट लगी क्लास, शिक्षक रंजन गुप्ता ने पढ़ाया पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र बनकर ऑनलाइन कक्षा में जुड़े मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पहले दिन 1 घंटा 23 मिनट लगी क्लास, शिक्षक रंजन गुप्ता ने पढ़ाया पाठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केयू में जापानी संस्कृति एवं भाषा के बेसिक सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला लेने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल और कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा सहित कई उच्चाधिकारियों ने रविवार को पहली ऑनलाइन क्लास लगाई। यह सुबह नौ बजे से शुरू होकर 10 बजकर 23 मिनट तक चली। इस दौरान अनुभवी शिक्षक रंजन गुप्ता ने जापानी इतिहास, संस्कृति एवं मूल्यबोध, जापानी लेखन का आधार, जापानी शब्दावली और उनके अनुप्रयोग एवं जापानी अभिवादन के बारे में पढ़ाया। प्रशिक्षक रंजन गुप्ता ने कहा कि किसी देश की भाषा जानने से पहले उसके इतिहास, संस्कृति और लोगों को जानना महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं को जानना देश को एक सूत्र में बांधता है। उन्होंने वर्ष 1979 में तमिल भाषा भी सीखी थी। कहा कि इस कोर्स को करने का उद्देश्य यह है कि हम कार्य के लिए जापानी लोगों से मिलते हैं तो हमें उनकी भाषा को समझने में आसानी होगी और हमारे बीच जुड़ाव होगा। उन्होंने कहा कि अब अंतरराष्ट्रीय भाषाओं को सीखने के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय एकता, शांति और व्यापार के अवसरों का समय है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से इस कोर्स को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शुरू किया गया है जो कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। आनलाइन क्लास में मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी वी. उमाशंकर, सलाहकार योगेंद्र चौधरी, पवन कुमार और अनंत पांडे भी जुड़े हुए थे।
बाक्स
पीएम ने किया ट्वीट, सीएम मनोहर लाल को दी बधाई
----------------------------------------------------------------------
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दाखिला लेने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के लिए ट्वीट करते हुए लिखा है कि यह जानना अद्भुत है। मैं मनोहर लाल को वर्षों से जानता हूं, वह ऐसे व्यक्ति हैं जो नई चीजें सीखना पसंद करते हैं। जापानी सीखने का उनका निर्णय इस दिशा में एक और कदम है। पीएम के ट्वीट का जवाब देते हुए और मनोहर लाल ने री-ट्वीट किया कि जिज्ञासा और खोज सीखने का ईंधन है।