फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cleaner caught with 20 kg poppy husk dies due to truck collision, fellow on remand

Kurukshetra News: 20 किलो चूरा पोस्त केे साथ पकड़े गए क्लीनर की ट्रक की टक्कर से मौत, साथी रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Cleaner caught with 20 kg poppy husk dies due to truck collision, fellow on remand
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने ट्रक चालक सहित दो लोगों को 20 किलो चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ट्रक चालक मनदीप सिंह निवासी पड़याला जिला मोहाली पंजाब को अदालत के आदेश से नौ दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि उसके साथी क्लीनर गुरविंद्र सिंह निवासी सधारी माजरा की तलाशी के दौरान अन्य ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

एएनसी प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी मनदीप सिंह व गुरविंद्र सिंह झारखंड व बिहार से अपने ट्रक में सामान की आड़ में चूरापोस्त छिपाकर पंजाब में सप्लाई करते हैं। आरोपी जीटी रोड पर पिपली के पास सरस्वती ब्रिज पर ट्रक को साइड में लगाकर आराम कर रहे हैं। सूचना पर टीम ने मौके पर छापामारी कर दोनों को ट्रक सहित हिरासत में लेकर पूछताछ की तथा उनकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर ट्रक से 20 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। इसी आरोपी गुरविंद्र को एक टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे तुरंत एलएनजेपी अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। उधर, चूरा पोस्त के साथ पकड़े गए आरोपी मनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत से नौ दिन के रिमांड पर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed