फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   civic

हड़ताल के चलते पेट्रोल पंप बंद रहने से सरकार को लगा आठ करोड़ रुपये से ज्यादा का फटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
civic
जिले में सोमवार को पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल के चलते केंद्र व राज्य सरकार को आठ करोड़ रुपये से ज्यादा का फटका लगा। अपनी मांगों के समर्थन में जिलेभर के पेट्रोल पंप संचालक 24 घंटे की हड़ताल पर रहे। पंप संचालकों की हड़ताल का व्यापक असर भी देखने को मिला। जिलेभर के करीब 150 पंपों में से मात्र दो सरकारी पंप को छोड़कर सभी पेट्रोल पंप बंद रहे। इससे लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग पेट्रोल के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। वहीं कई दोपहिया वाहन चालक अपने वाहन को घसीटते दिखे। पेट्रोल पंप आज मंगलवार सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे। उधर सरकारी पेट्रोल पंप पर रोजाना के मुकाबले चार गुना ज्यादा आमदनी हुई। पेट्रोल पंप संचालकों के मुताबिक 24 घंटे में जिलेभर के पंपों पर करीब पांच लाख लीटर पेट्रोल व 20 लाख लीटर डीजल की खपत होती है। हड़ताल के चलते केंद्र व राज्य सरकार को टैक्स के रूप में मिलने वाले आठ करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान झेलना पड़ा है। पंप संचालक प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने, डीलरों की कमीशन बढ़ाने व बायो डीजल के नाम पर मार्केट में बेचे जा रहा कम गुणवत्ता वाले का डीजल को प्रतिबंधित करने की मांग को लेकर 24 घंटे की हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

रणधीर सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ गांव कनीपला से कुरुक्षेत्र के लिए निकला था। पुराने बस स्टैंड के पास आते ही बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। श्रद्धानंद चौक के पास वाले पेट्रोल पंप पर जाकर देखा तो पेट्रोल पंप बंद मिला। पूछने पर पता चला कि सोमवार को सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। अब किसी तरह बाइक को शहर में किसी जानकार के पास खड़ी करके बस से वापस गांव जाएंगे।
विज्ञापन

अपने गांव लोहार माजरा से पत्नी व बच्चे के साथ बाइक लेकर सिरसल के लिए निकले रामेश्वर ने बताया कि कुरुक्षेत्र में दाखिल होते ही बाइक रिजर्व में लग गई। तेल डलवाने के लिए वह कई पेट्रोल पंपों तक गए, लेकिन हड़ताल होने की वजह से सभी बंद मिले। कुरुक्षेत्र से सिरसल जाने के लिए बस से जाना मुश्किल था इसलिए वह बाइक लेकर निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांबा वासी रमन ने बताया कि गांव से वह किसी निजी काम से कुरुक्षेत्र आया था। मोहन नगर के पुल से उतरते ही उनकी बाइक का तेल खत्म हो गया। पेट्रोल पंप बंद होने के चलते वह बाइक को खींचते हुए जानकार के पास पहुंचा और वहां बाइक को खड़ा किया। हालांकि उसने अपने जानकार से उसकी बाइक भी मांगी, मगर उसने बाइक में तेल कम होने के चलते बाइक देने से इंकार कर दिया। लिहाजा, उसने ऑटो से जाकर अपना काम निपटाया।
सन्नी ने बताया कि वह शहर का ही रहने वाला है। उसे पता था कि सोमवार को पेट्रोल पंप वालों की हड़ताल होने की वजह से उन्हें पेट्रोल नहीं मिल पाएगा, लेकिन एक दोस्त ने बताया कि श्रद्धानंद चौक के पास पेट्रोल पंप खुला हुआ है। जैसे ही वह उस पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो वो भी बंद मिला। इसके आसपास भी घूमकर देखा, लेकिन कहीं भी कोई पंप खुला नहीं मिला।
रोमियो ने बताया कि उसकी ज्योतिसर गांव में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। सोमवार को वह ज्योतिसर से कुरुक्षेत्र मोबाइल रिपेयरिंग का सामान लेने आया था। जैसे ही कुरुक्षेत्र पहुंचा तो उनकी बाइक का तेल खत्म हो गया व बाइक बंद हो गई। किसी तरह वह मोहन नगर से निकलकर पेट्रोल पंप तक पहुंचा, लेकिन वह बंद मिला। उसके बाद वह दोस्त के साथ उसकी बाइक पर सामान लेने गया।
हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा संचालित पिहोवा के अंजन यत्रिका पेट्रोल पंप के मैनेजर जगमहेंद्र ने बताया कि उनके पंप पर सोमवार सुबह से ही तेल डलवाने वाले लोगों का तांता लगा रहा। जहां सामान्य दिनों में दो से ढाई लाख रुपये की आमदनी होती थी वहीं सोमवार को दोपहर तक ही छह लाख रुपये की आदमन पहुंच गई।

कुरुक्षेत्र डीलर एसोसिएशन के प्रधान सुरेश ने बताया कि जिले के सभी पंप सोमवार को बंद रखे गए हैं। सरकार से उनकी मांग है कि जल्द से जल्द यूपी, पंजाब व हिमाचल प्रदेश की तरह हरियाणा में भी पेट्रोल व डीजल के दाम कम करने सहित अन्य मांगें भी पूरी की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed