{"_id":"5dd2ef248ebc3e548170e343","slug":"civic-kurukshetra-news-knl12157257","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलजारी लाल नंदा मार्ग के अधूरे पड़े निर्माण कार्य के विरोध में दुकानदारों ने महाराणा चौक पर डेढ़ घंटा लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलजारी लाल नंदा मार्ग के अधूरे पड़े निर्माण कार्य के विरोध में दुकानदारों ने महाराणा चौक पर डेढ़ घंटा लगाया जाम
विज्ञापन
महाराणा प्रताप चौक पर जाम में फंसे वाहन
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले गुलजारी लाल नंदा मार्ग को सिक्स लेन बनाने का लंबे समय से अधूरे पड़े निर्माण कार्य से गुस्साएं दुकानदारों ने महाराणा चौक पर सुबह करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम लगाया। दुकानदार सुबह 11 बजे ही महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित होने लगे। इसके पश्चात दुकानदारों ने सुबह साढ़े 11 बजे कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग जाम कर दिया, जिसके कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसी बीच एक्ससाइज एंड टेक्ससेसन विभाग की एक वाहन चालक ने जाम से अपनी गाड़ी निकालने का प्रयास किया, तो दुकानदारों ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। जैसे ही गाड़ी चालक ने दुकानदारों को देख लेने की बात कही तो दुकानदार भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी। दुकानदारों ने उक्त चालक की पुलिस प्रशासन को शिकायत सौंपी है। उधर, जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन ने भड़के दुकानदारों को शांत करने का काफी प्रयास किया, लेकिन गुस्साएं दुकानदारों ने उच्चाधिकारियों को मौके पर आने की मांग की। इस दौरान सिटी डीएसपी ममता सौदा ने दुकानदारों की समस्याएं सुनी और इस संदर्भ में उच्चाधिकारियों से बातचीत कर शीघ्र सड़क निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया।
दुकानदारों ने कहा कि पिछले कई माह से अधूरे पड़े सड़क का निर्माण कार्य उनके लिए जी का जंजाल बन चुका है। ठेकेदार द्वारा पिछले कई माह पहले सड़क की एक साईड को उखाड़ा गया था, लेकिन सड़क पर गटका व मिट्टी डालकर बीच में छोड़ दिया। आधे अधूरे लटके पड़े सड़क के निर्माण कार्य से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा उक्त मार्ग पर कोई यातायात व्यवस्था नहीं की गई। दुकानदारों ने कहा कि उखड़ी पड़ी सड़क के चलते वाहन चालक हर समय गलत दिशा में वाहनों को दौड़ा रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। यही नहीं, दुकानदारों ने अपना दु:खड़ा रोते हुए कहा कि पिछले कई माह से उखड़ी पड़ी सड़क के चलते उनकी दुकानदारी चौपट हो चुकी है, लेकिन विधायक एवं जिला प्रशासन ने इस संदर्भ में कोई कदम नहीं उठाया।
मुख्यमंत्री ने चार जून 2015 को की थी घोषणा
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चार जून 2015 को को गीताद्वार से लेकर थर्ड गेट तक नौ किलोमीटर लंबे सिक्स लेन प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। इसके निर्माण एवं सुंदरीकरण के लिए 53 करोड़ 96 लाख 51 हजार रुपये का बजट भी पास किया था। 14 जून 2018 को निर्माण सदन चंडीगढ़ ने अंबाला के सुपरीटेंडेंट इंजीनियर को इसकी प्रशासनिक स्वीकृति दी थी। 20 सितंबर को 2018 को विधायक सुभाष सुधा ने इसके निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। 19 दिसंबर 2019 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जाने की मियाद थी, लेकिन प्रशासनिक एवं ठेकेदार की लापरवाही के चलते यह निर्माण कार्य अटका पड़ा है।
विज्ञापन
चार माह पहले शुरू हुए निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ फरार हुआ ठेकेदार
चार माह पहले शुरू हुआ गुलजारी लाल नंदा रोड को सिक्स लेन बनाने के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ था, लेकिन बाद में आचार संहित के चलते यह काम रुक गया था। हालांकि उक्त रोड का मुद्दा चुनाव में भी खूब छाया रहा। करीब एक साल के विलंब से यह प्रोजेक्ट चुनाव से ऐन पहले तेजी से शुरू किया गया था। मगर ठेकेदार सड़क का काम बीच में अधूरा छोड़ फरार हो गया।
शीघ्र शुरू की जाएगी टेंडर प्रक्रिया: एक्सईन
पीडब्ल्यूडी एक्सईन अरुण भाटिया ने कहा कि जिस ठेकेदार के पास इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का टेंडर था, वो बीच में काम अधूरा छोड़कर फरार हो गया था, जिसके खिलाफ कार्रवाई को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि अब शीघ्र ही उक्त प्रोजेक्ट की पुन: टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।