फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   City waste disposal solution found, being set on fire

Kurukshetra News: शहर के कचरे के निस्तारण का निकाला तोड़, किया जा रहा आग के हवाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
City waste disposal solution found, being set on fire
कुरुक्षेत्र। सेक्टर 17 में जलाया गया कचरा। संवाद
कुरुक्षेत्र। शहर से हर रोज निकल रहे कचरे का निस्तारण करने के बजाय कचरे के ढेरों को जगह-जगह आग के हवाले किया जा रहा है। इससे न केवल धर्मनगरी की हवा जहरीली हो रही है बल्कि नियमों की भी अवहेलना की जा रही है। इसके साथ ही प्रशासन की गंभीरता व सख्ती पर भी सवाल उठ रहे हैं। शहर को स्वच्छ बनाने के दावों को भी बड़ा झटका लग रहा है और हादसे की आशंका बन रही है।
विज्ञापन

हालांकि प्रशासन ने शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयास तेज किए हैं लेकिन इन प्रयासों को स्थायी डंपिंग साइट न मिलने पर बड़ा झटका लग रहा है। स्थायी डंपिंग साइट की समस्या के कारण ही पिछले तीन दिन तक घरों से कचरा उठान नहीं हो पाया। इसके कारण सड़काें के किनारे कचरे के ढेर लग गए। बाद में इन अनेक ढेरों को आग के हवाले ही कर दिया गया जिससे शुक्रवार को भी सेक्टर 17, पिपली थर्ड गेट रोड और अमीन रोड के आसपास जहरीला धुआं उठता रहा।
विज्ञापन

158 रहा धर्मनगरी का एक्यूआई
धर्मनगरी की हवा पिछले कई माह से शुद्ध नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को भी एक्यूआई 158 दर्ज किया गया जबकि पहले यह 280 तक भी पहुंच गया था। ऐसे में एनजीटी व सरकार भी प्रदूषण फैलने से रोकने पर पाबंदी के लिए कड़े निर्देश दे चुकी है। नगर प्रशासन पिछले दिनों कचरा फैलाने व आग के हवाले करने पर कई लोगों को जुर्माना तक लगा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मियों को दिए जाएंगे कड़े निर्देश : ईओ
नप ईओ राजेश कुमार ने कहा कि कचरे को आग के हवाले नहीं किया जाना है, यह विस्तार से सफाई कर्मियों को बताया हुआ है। इसके साथ और भी सख्ती की जाएगी। जहां भी कोई कचरे में आग लगाता मिला तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जन से भी अपील की कि कचरे को आग के हवाले न किया जाए।

कुरुक्षेत्र। सेक्टर 17 में जलाया गया कचरा। संवाद

कुरुक्षेत्र। सेक्टर 17 में जलाया गया कचरा। संवाद

कुरुक्षेत्र। सेक्टर 17 में जलाया गया कचरा। संवाद

कुरुक्षेत्र। सेक्टर 17 में जलाया गया कचरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed