फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Citizens should do Shramdaan for one hour every week: Deputy Commissioner

नागरिक हर सप्ताह एक घंटे करें श्रमदान : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Citizens should do Shramdaan for one hour every week: Deputy Commissioner
कुरुक्षेत्र। जिले के एक-एक नागरिक को संकल्प लेकर हर सप्ताह एक घंटे का श्रमदान करना होगा। इस शहर को देश का नंबर वन स्वच्छ शहर बनाने के लिए अभियान के साथ जुड़ना होगा। जब एक-एक नागरिक कूड़े को डस्टबिन में डालेगा तो निश्चित ही शहर साफ व स्वच्छ नजर आएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा वीरवार को लघु सचिवालय में जिला नगर आयुक्त की तरफ से आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले जिला नगर आयुक्त अमन कुमार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्वच्छता योद्धाओं को स्वच्छ कुरुक्षेत्र, मेरा कुरुक्षेत्र, मेरा अभियान, हर गली, हर मोहल्ला, हर मकान, हर संस्थान, स्वच्छ हरियाणा की पहचान की शपथ भी दिलवाई। इस संकल्प के बाद उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, डीएमसी अमन कुमार, नगराधीश आशीष कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. नरेंद्र सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वच्छता योद्धाओं ने लघु सचिवालय के परिसर, कोर्ट परिसर, आरटीए कार्यालय परिसर, कैफेटेरिया, एडीआर सेंटर के समक्ष पार्किंग स्थल से कचरा उठाने के लिए दो घंटे का श्रमदान किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिले के एक-एक नागरिक को सप्ताह में एक घंटा श्रमदान करने के लिए आगे आना होगा। जब इस जिले के लाखों नागरिक कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने की मुहिम पर मुहर लगाएंगे तो कुरुक्षेत्र को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने से कोई रोक नहीं पाएगा। इसलिए नागरिक सबसे पहले अपनी गली फिर आरडब्लयूए के साथ मिलकर अपने मोहल्ले, घर और अपनी-अपनी संस्थाओं जिनमें सरकारी भवन, कॉलेज, प्राइवेट भवन, प्राइवेट कॉलेज, स्कूल, धर्मशालाओं और धार्मिक संस्थानों को स्वच्छ और सुंदर बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed