फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CIA-2 arrested Ankush Kamalpuria from Karnal Jail on production warrant

Kurukshetra News: सीआईए-दो ने करनाल जेल से अंकुश कमालपुरिया को प्रोडक्शन वारंट पर किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
CIA-2 arrested Ankush Kamalpuria from Karnal Jail on production warrant
कुरुक्षेत्र। गत माह ऑडी कार सवार आईलेट्स सेंटर संचालक पर फायरिंग करने के मामले में सीआईए-दो ने लॉरेंस बिश्नोई और अमन सांभी गैंग के गैंगस्टर अंकुश कमालपुरिया को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। अंकुश पिछले काफी समय से जिला करनाल जेल में बंद था। अंकुश को सीआईए-दो ने अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में इस वारदात के साथ-साथ पानीपत में व्यापारियों से रंगदारी मांगने में भी खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

बता दें 30 जून को सुंदरपुर पुल पर सेंटर संचालक संजय बूरा उर्फ संजू निवासी किरमिच की कार पर रोबिन निवासी कौल और राजेश उर्फ राका निवासी सिसाना जिला सोनीपत ने छह राउंड फायरिंग की थी। इसमें एक गोली कार चालक बलराम बूरा के माथे को छूकर निकली गई थी। वारदात के बाद अमन सांभी ने सजू से एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में अंबाला एसटीएफ ने रोबिन को सीआईए-दो के हवाले किया था। पुलिस ने करनाल जेल में ही बंद गैंग के प्रियव्रत फौजी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था, जबकि फौजी के छोटे भाई को पानीपत पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था।
विज्ञापन

मामले में अन्य बदमाश प्रवीण उर्फ सोनू एनकाउंटर में जख्मी हो गया था। उसके बाद सीआईए-दो ने देवश्य उर्फ जोना निवासी गांव चोलका जिला सोनीपत को पिपली के देवीलाल पार्क से एक देसी कट्टा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
अमन सांभी अमेरिका से चला रहा गैंग
मुख्य सरगना अमन सांभी अमेरिका से बैठ कर गैंग का चला रहा है। अमन सांभी के कई सदस्य पकड़े भी जा चुके हैं। हालांकि अमन अपने साथ नए लड़कों को जोड़ रहा है। देवश्य उर्फ जोना हाल ही में अमन के साथ जुड़ा था। कुरुक्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने उसे काबू कर लिया था। गिरफ्तारी से पहले जाेना अमन सांभी के साथ संपर्क में था।

बाक्स
दो दिन के रिमांड पर अंकुश
सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि अंकुश को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ चल रही है। इन वारदात में अंकुश की कितनी भूमिका है पूछताछ के बाद ही साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed