फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Children were given information on how to perform their duties

Kurukshetra News: बच्चों को अपने कार्यों का निर्वहन करने की दी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Children were given information on how to perform their duties
कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भगवद्गीता प्राथमिक विद्यालय बाल घर परिसर में शिशु भारती गठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष तौर पर प्रबंध समिति अध्यक्ष सतपाल शर्मा, प्रबंधक जीवन मौदगिल और प्रधानाचार्या चेतना वशिष्ठ रही। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार किसी देश की अर्थव्यवस्था को चलाने के लिए लोकतांत्रिक संगठन का होना आवश्यक है, उसी प्रकार विद्यालय की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए कुछ दायित्व बच्चों को प्रदान किए जाते हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास व कुशल नेतृत्व की भावना विकसित होती है। इनमें अध्यक्ष, सेनापति, मुख्यमंत्री, जल संरक्षण विभाग, ऊर्जा आपूर्ति विभाग, खोया-पाया विभाग इत्यादि शामिल हैं। प्रबंध समिति सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को विभाग से संबंधित बैच व सैशे देकर दायित्व नियुक्ति की गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य चेतना वशिष्ठ द्वारा सभी बच्चों को शपथ ग्रहण करवा कर शिशु भारती का गठन किया गया। इसी के साथ ही प्रबंध समिति सदस्यों द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस, गणवेश व बस्ता सज्जा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। अध्यक्ष सतपाल शर्मा द्वारा शिशु भारती के सभी बच्चों को अपना कार्य पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया। शिशु भारती गठन प्रमुख आचार्य रजनी पाठक ने बच्चों को अपने कार्यों का निर्वहन करने की जानकारी दी। इस मौके पर प्रबंधक जीवन मौदगिल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed