फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister performed Bhoomi Pujan of great pride place of Shri Devikup Maa Bhadrakali temple of Kurukshetr

Haryana: कुरुक्षेत्र पहुंचे सीएम नायब सैनी, श्री देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर के महा गौरव स्थल का किया भूमि पूजन

Sat, 04 Jan 2025 11:36 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 04 Jan 2025 11:36 AM IST
सार

पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने कहा कि 51 फुट विराट इस मां संरचना को सभी माताओं को समर्पित किया गया है और यह माताओं के अद्वितीय प्रेम, त्याग और ममता का समागम होगी।

विज्ञापन
Chief Minister performed Bhoomi Pujan of great pride place of Shri Devikup Maa Bhadrakali temple of Kurukshetr
मुख्यमंत्री नायब सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

श्री देवीकूप मां भद्रकाली शक्तिपीठ में आज शनिवार को 51 फुट ऊंचे महा गौरव स्थल का मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शिलान्यास किया। मुख्यातिथि के तौर पर उन्होंने भूमि पूजन के साथ-साथ पूजा अर्चना भी की। मातृत्व के प्रति समर्पण और सम्मान को अभिव्यक्त करने के उद्देश्य से एक भव्य और विशिष्ट संरचना मां भद्रकाली शक्तिपीठ में स्थापना की गई।

विज्ञापन


जिसको लेकर कड़ाके की ठंड के बीच सैंकड़ोें श्रद्वालु पहुंचे तो विशेष उत्साह भी बना रहा। मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना के दौरान खुद अपने सिर पर कलश उठाया। उन्होंने कहा कि इस शक्तिपीठ के प्रति देश-विदेश के लोगों की अगाध श्रद्वा है और मां भद्रकाली से देश-प्रदेश के लोगों के कल्याण की कामना की गई।
विज्ञापन




पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने कहा कि 51 फुट विराट इस मां संरचना को सभी माताओं को समर्पित किया गया है और यह माताओं के अद्वितीय प्रेम, त्याग और ममता का समागम होगी। यह परियोजना न केवल धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगी और महिलाओं के लिए भी गर्व का स्थान होगी, इसलिए इसे महागौरव स्थल का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मां तीर्थ भारत की सांस्कृतिक विरासत और मातृत्व के गौरव को जीवंत करेगा । द्वैपायन चक्रताल के मध्य में शक्तिपीठ की देवी मां सावित्री की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। तालाब के गेट को भी इसी तर्ज पर तैयार किया जाएगा व सर्वधर्म सर्वोपरि स्तंभ भी स्थापित किया जाएगा। यह प्रतिमा मातृत्व और नारी सम्मान के प्रति समाज को जागरूक करने का कार्य करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed